फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hours in the temple

मंदिर में घंटे घड़ियाल और शंख बजाया, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बांटीं मिठाइयां

Sun, 19 Mar 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 19 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hours in the temple
जश्न मनाते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
खतौली विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने महंत आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करते समय शिव मंदिर में घंटे घड़ियाल और शंख बजाकर मिठाइयां बांटीं। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी।   
विज्ञापन


रविवार को मोहल्ला सैनीनगर स्थित शिव मंदिर में कार्यकर्ता एकत्र हुए। सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। लखनऊ मेें महंत आदित्यनाथ के साथ केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा ने शपथ लेनी प्रारंभ की तो कार्यकर्ता घंटे घड़ियाल, शंख और ढोल नगाड़े बजाते हुए जय श्रीराम, भारत माता की जय के नारे लगाने लगे। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। विहिप के प्रांत मंत्री डॉ. चंद्रमोहन शर्मा ने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि आज यूपी की कमान राष्ट्रवादी, भगवा वस्त्रधारी संत ने संभाली है। उनके नेतृत्व में अपराध खत्म होगा और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने आशा व्यक्त की है कि नई सरकार प्रदेश में गोहत्या, लव जेहाद पर भी प्रतिबंध लगाएगी। मंदिर निर्माण के लिए मार्ग प्रशस्त करने में अहम भूमिका निभाएगी। इस दौरान नगराध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, प्रदीप सिंह, आतिश गुप्ता, केशव गुप्ता, प्रजापति युवा संगठन के मंडल अध्यक्ष वरदान, जयपाल सिंह, प्रदीप गुप्ता, ठाकुर प्रसाद, डा. सहेंद्र पाल, दयानंद सैनी, सुदेश चौहान, अभिषेक आर्य, अंकुर तायल, ऋषभ, मूलचंद, अभिषेक, डीडी आर्य, मनन, बिजेंद्र, माधव, अंकित, केपी सिंह, चरणजीत, अंकुर, मुन्ना, सुनील वर्मा, अमित गुप्ता, रोहित, मदन, चंद्रपाल, मूलराज, श्याम, डॉ. आजाद आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed