फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hotel personnel attacked in a minor dispute

मामूली विवाद में होटल कर्मियों पर हमला

Wed, 31 Mar 2021 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Hotel personnel attacked in a minor dispute
मामूली विवाद में होटल कर्मियों पर हमला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रोहाना स्थित होटल पर होलिकोत्सव पर नशे की हालत में खाना खाने पहुंचे तीन युवकों ने दो होटल कर्मचारियों पर धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव बधाई खुर्द निवासी तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के सहारनपुर हाईवे स्थित गांव रोहाना में पंडित होटल स्थित है। होटल मालिक गांव रेई निवासी प्रमोद शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि होलिकोत्सव पर शाम को गांव बधाई खुर्द निवासी तीन युवक नशे की हालत में खाना खाने पहुंचे थे। आरोप है कि खाना खाने के बाद जब होटल कर्मचारियों सचिन व अशोक ने बिल देकर उनसे रुपये मांगे, तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला कर सचिन व अशोक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों के साथ मिलकर होटल कर्मचारियों ने विरोध किया तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने प्रमोद शर्मा की तहरीर के आधार पर गांव बधाई खुर्द निवासी विजय, रजत उर्फ टाइगर और गौतम के खिलाफ हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed