फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hospital management broke the seal on the rooms

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील हॉस्पिटल खोला गया

Sun, 29 Aug 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hospital management broke the seal on the rooms
हॉस्पिटल प्रबंधन ने तोड़ी कमरों पर लगाई गई सील
विज्ञापन

खतौली। आवास विकास कॉलोनी स्थित सूर्या हॉस्पिटल में शिकायतों की जांच में अनियमितता पाए जाने पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई गई सील हॉस्पिटल प्रबंधन ने खुद ही तोड़ दी। इस मामले में अफसरों ने सीएमओ से शिकायत कर कार्रवाई की संस्तुति की है।

कस्बे के आवास विकास कॉलोनी स्थित सूर्या हॉस्पिटल को लेकर काफी समय से स्वास्थ्य विभाग को शिकायतें की जा रहीं थीं। कुछ दिन पहले हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत हो जाने के बाद भी जमकर हंगामा हुआ था। मामलेे का संज्ञान लेते हुए सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने शुक्रवार को डिप्टी सीएमओ डॉ राजीव निगम के नेतृत्व में टीम को हॉस्पिटल में जांच के लिए भेजा था। जांच में कई अनियमितताएं मिलने पर टीम ने पूरे हॉस्पिटल के सभी कमरे और ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया था। हॉस्पिटल प्रबंधन को भी वहां से पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए गए थे। रविवार को हॉस्पिटल प्रबंधन ने खुद ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई गई सील तोड़कर सभी कमरे खोलकर हॉस्पिटल शुरू कर दिया। इस मामले में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम का कहना है कि हॉस्पिटल में ऑपरेशन थिएटर समेत सभी कमरों में सील लगाई गई थी। यदि सील तोड़ी गई है तो हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सीएमओ को भी कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed