फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hospital inaugurated without permission in Muzaffarnagar, Health Department orders inquiry

मुजफ्फरनगर: बिना अनुमति ही अस्पताल का करा दिया उद्घाटन, स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश

Sun, 14 Feb 2021 01:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 14 Feb 2021 01:50 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग ने निवर्तमान ग्राम प्रधान से मांगा स्पष्टीकरण, जांच के आदेश

विज्ञापन
Hospital inaugurated without permission in Muzaffarnagar, Health Department orders inquiry
hospital - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के मोरना थानाक्षेत्र में ग्राम पंचायत चौरावाला में प्रशासन की अनुमति के बिना ही अस्पताल का उद्घाटन एक वृद्ध से करा दिया गया। सोशल माीडिया पर खबर वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


उधर, मोरना चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि जांच कराई जाएगी की निवर्तमान प्रधान ने बिना परमिशन उद्घाटन कैसे करा दिया। स्वास्थ्य विभाग मुजफ्फरनगर की ओर से निवर्तमान प्रधान को कारण बताओ नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


ककरौली क्षेत्र के गांव चौरावाला में हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर बनाया गया है। इन सेंटरों के  उद्घाटन का अभी तक प्रशासन की ओर से तिथि तय नहीं की गई है। इसके बावजूद डॉक्टर अमर चौधरी और निवर्तमान प्रधान बहरोज अख्तर ने ग्रामीणों को उद्घाटन का निमंत्रण पत्र भेज दिया। गांव के ही एक बुजुर्ग से निवर्तमान ग्राम प्रधान ने अस्पताल का उद्घाटन करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ फरवरी को सोशल मीडिया पर खबर वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। निवर्तमान प्रधान बहरोज अख्तर ने बताया कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने ग्रामीणों को सूचना देकर बुलाया था। मैंने अस्पताल का उद्घाटन नहीं किया। गांव के बुजुर्ग से कराया गया है। हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर मौजूद डॉक्टर अमर चौधरी ने बताया कि निवर्तमान ग्राम प्रधान द्वारा अस्पताल का उद्घाटन कराया गया है।


उद्घाटन की अनुमति नहीं थी : डॉक्टर अर्जुन सिंह
मोरना चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि अस्पताल का उद्घाटन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से कोई परमिशन नहीं थी। मोरना क्षेत्र में सात हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर बनाए गए हैं। इन सभी का उद्घाटन किसी जनप्रतिनिधियों के द्वारा होना है। जांच कराई जाएगी की निवर्तमान प्रधान ने बिना परमिशन उद्घाटन क्यों किया है, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग मुजफ्फरनगर की ओर से कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed