{"_id":"576449244f1c1bb26511ec15","slug":"hosiery-shop-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"होजरी की दुकान में आग लगने से लाखों की क्षति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होजरी की दुकान में आग लगने से लाखों की क्षति
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
होजरी की दुकान में लगी आग को दिखाता दुकानदार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन के सदर बाजार में देर रात होल सेल की होजरी एवं जनरल स्टोर की दुकान के दो गोदामों में आग लगने से दुकान स्वामी का लाखों का नुकसान हो गया। रात में ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान में आग लगने से हुए नुकसान से दुकान स्वामी भारी सदमे में हैं।
सदर बाजार मे दिवाकर गोयल की गोयल जनरल स्टोर के नाम से होलसेल की होजरी और जनरल स्टोर की दुकान है। दुकान के पास ही उसके गोदाम है। बृहस्पतिवार देर रात करीब दो बजे अचानक एक गोदाम नंबर-16 में आग लग गई। कुछ देर बाद दूसरे गोदाम नंबर-17 को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
तपिश और धुएं से आसपास के लोगों की आंखें खुलीं तो आगजनी देखकर वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया और दुकान स्वामी को घटना की जानकारी दी। दुकान स्वामी दिवाकर गोयल भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग बुझने के बाद राख बने सामान का नुकसान का अंदाजा करना मुश्किल हो गया। दुकान स्वामी के अनुसार आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। नुकसान से दुकान स्वामी भारी सदमे में है।