{"_id":"63fa0edce11bd88f080677e4","slug":"hope-of-availability-of-pure-water-in-roni-harjipur-will-be-fulfilled-soon-muzaffarnagar-news-c-14-1-133057-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रोनी हरजीपुर में शुद्ध पानी की उपलब्धता की आस जल्द होगी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रोनी हरजीपुर में शुद्ध पानी की उपलब्धता की आस जल्द होगी पूरी
विज्ञापन
रोनी हरजीपुर में नलकूप कक्ष तैयार एवं निर्माणाधीन पानी की टंकी
5.5 लाख लीटर क्षमता की पेयजल टंकी का निर्माण अंतिम चरणों में
15 दिन बाद पाइप लाइन से सीधे मिलेगा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। ग्रामीणों का स्वच्छ पेयजल का सपना जल्द पूरा होने वाला है। रोनी हरजीपुर गांव में 5.5 लाख लीटर क्षमता की पेयजल टंकी का निर्माण अंतिम चरणों में है। 15 दिन बाद पाइन लाइन से सीधे ग्रामीणों को पानी मुहैया करा दिया जाएगा।
करीब 10 हजार की आबादी वाले गांव रोनी हरजीपुर में 3.65 करोड़ रुपये की लागत से नई टंकी का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इस परियोजना के तहत जुलाई 2022 से गांव में नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। घर-घर जल योजना के तहत प्रत्येक ग्रामीण को पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 1265 परिवार इस गांव में चिह्नित है। मगर, आबादी के लिहाज से गांव में वर्तमान में 1600 से ज्यादा घर है। सभी को टंकी का जल उपलब्ध कराया जाएगा। गांव में करीब दो दशक पहले की 2.50 लाख लीटर क्षमता की टंकी है। मगर, उसकी पाइप लाइन पुरानी और जर्जर होने के कारण घरों में पानी पहुंचने में दिक्कत थी। उस टंकी से 25 फीसदी ग्रामीणों के घरों का प्यास बुझ पाती थी।
अरसे बाद मुहैया होगा टंकी का पानी
आठ महीने से टंकी के लिए पाइप लाइन बिछाने के कार्य के कारण टूटी सड़कों से ग्रामीण परेशान थे। मगर, टंकी निर्माण जल्द पूरा होने को लेकर खासे उत्साहित है। सतपाल, राजेश, सहदेव, संजय कुमार, विपिन कुमार आदि ने बताया पानी की टंकी से दूषित पानी से जल्द निजात मिलेगी।
विज्ञापन
नई पाइप लाइन से पूरे गांव में होगी आपूर्ति
ग्राम प्रधान विनोद पुंडीर ने बताया कि गांव 16 किलोलीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई गई है। जल निगम की ओर से घरों में कनेक्शन लगाए जा रहे है। पुरानी पाइप लाइन को नई लाइन से जोड़ा गया है। 15 दिन बाद नलकूपों से सीधे पानी मुहैया करा दिया जाएगा।