फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hooligans created a ruckus on the highway, vandalized the car

Muzaffarnagar News: हाईवे पर बदमाशों का शोर मचा, कार में तोड़फोड़

Thu, 31 Jul 2025 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Hooligans created a ruckus on the highway, vandalized the car
पुरकाजी। कस्बे के पास हाईवे पर बदमाशों के आने की अफवाह फैल गई। कुछ युवकों ने कार पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। पीड़ित कार चालक की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर एक युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन


कानपुर के फतेहपुर निवासी लवकुश किराए पर टैक्सी चलाते हैं। लखनऊ से ग्रेटर नोएडा की बुकिंग में सवारियां लेकर आए थे। ग्रेटर नोएडा से उसे मुजफ्फरनगर की बुकिंग मिल गई। यहां सवारियों को छोड़कर वह मंगलवार की रात करीब 11 बजे पुरकाजी अपने किसी परिचित से मिलने आ रहे थे।
विज्ञापन


जब वह पुरकाजी के खड़कावाला बाग के पास पहुंचा और कार रोककर दिशा शौच के लिए चला गया। इस दौरान कुछ युवकों ने उसकी कार में पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए। किसी तरह लवकुश कार लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और यहां खड़े युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि दो दिन पूर्व खड़का वाला बाग के पास एक बस्ती में बदमाश होने की अफवाह फैल गई थी। यहां लोग डरे हुए थे। मंगलवार रात जैसे ही कार आकर रुकी तो कुछ युवकों ने कार में बदमाश होने की आशंका के चलते कार में तोड़ फोड़ कर दी थी। बाद में आरोपी पक्ष ने नुकसान की भरपाई की। पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed