फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hookah bar was going on in the restaurant

रेस्टोरेंट में चल रहा हुक्का बार पकड़ा

Sun, 13 Sep 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hookah bar was going on in the restaurant
मुजफ्फरनग नई मंडी क्षेत्र में हुक्का बार से पकड़े गए युवक और कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रेस्टोरेंट में चल रहा था हुक्का बार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने शनिवार देर रात नई मंडी के भोपा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर छापा मारकर वहां चल रहा हुक्का बार पकड़ा। मौके पर दो ग्राहक हुक्का पीते हुए पकड़े गए। पुलिस ने दोनों ग्राहकों और तीन कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की। इस दौरान हुक्का बार संचालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मौके से पांच हुक्के और फ्लेवर समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि नई मंडी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भोपा रोड पर द्वारिकापुरी स्थित चस्का रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलने की सूचना मिली थी। सीओ नई मंडी धनंजय सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस ने देर रात को रेस्टोरेंट की ऊपरी मंजिल में छापा मार कर वहां हुक्का बार चलता हुआ पकड़ा। मौके पर दो ग्राहक हुक्का पीते हुए मिले। इनके साथ ही तीन कर्मचारी भी वहां मिले। पुलिस ने पांचों को हिरासत में लिया है। वहां से पांच हुक्के तथा कई तरह से फ्लेवर समेत अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है। पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान हुक्का बार संचालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। एसएसपी ने बताया कि हुक्का बार संचालक बझेड़ी गांव का हसीन बताया गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में आरोपियों और संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद पुलिस शहर में यदि कहीं अन्य कॉलोनियों या रेस्टोरेंट में इस प्रकार के हुक्का बार चलने की सूचना मिली तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed