फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Honoring meritorious students in Bhavishya Jyoti

अमर उजाला भविष्य ज्योति :

Sun, 21 Jul 2024 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Honoring meritorious students in Bhavishya Jyoti
भविष्य ज्योति में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
विज्ञापन

- लाला जगदीश प्रसाद स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में जिले के मेधावियों को सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं के बीच उत्साह का माहौल रहा। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
शहर के जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अमर उजाला और शोभित विश्वविद्यालय की ओर से सम्मान समारोह हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, चरथावल के सपा विधायक पंकज मलिक, बीएसए संदीप चौहान और शोभित यूनिवर्सिटी की डायरेक्टर नेहा वशिष्ठ ने मेधावियों को सम्मनित किया। यूपी और सीबीएसई बोर्ड में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। अतिथियों ने कहा कि कड़ी मेहनत के दम पर ही युवा आगे बढ़ सकते हैं। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।
विज्ञापन

--------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
इनका रहा सहयोग
मुख्य प्रायोजक शोभित विश्वविद्यालय, एसोसिएट प्रायोजक वसुंधरा बिल्डर्स एवं डेवलपर्स, सह प्रायोजक जीडी गोयनका स्कूल, पीआर पब्लिक स्कूल और ऋषभ इंपोर्ट्स रहे। मेधावियों का उत्साह बढ़ाया।

--------------------------------------------

इनसेट
मेहनत को बरकरार रखें : निर्वाल
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि छात्र-छात्राएं मेहनत बरकरार रखें। मेहनत से ही सफलता मिलती है।
--------------------------------------------
आगे बढ़ने की मिलती है प्रेरणा : मलिक
चरथावल के सपा विधायक पंकज मलिक ने कहा कि छात्र-छात्राएं ही देश का भविष्य है। इस तरह के प्रोत्साहन से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
--------------------------------------------
आगे बढ़ने की मिलेगी प्रेरणा : स्वरूप
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि मेधावियों को जो सम्मान मिला है, उससे आगे बढ़ने और कड़ी मेहनत की प्रेरणा मिलेगी। छात्र-छात्राएं मेहनत जारी रखें।
--------------------------------------------
मेहनत से संवरेगा भविष्य : चौहान
बीएसए संदीप चौहान ने कहा कि छात्र जीवन में कड़ी मेहनत से भविष्य संवरता है। मेधावी कामयाबी के लिए कड़ी मेहनत करें।
--------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed