{"_id":"612a88778ebc3ef14730380b","slug":"honored-students-muzaffarnagar-news-mrt553803025","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर, मोरना। किसान मजदूर इंटर कॉलेज में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल को पटका पहनाकर व शाल ओढ़ाने के बाद स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ ही सामाजिक, शिक्षक, राजनीतिक आदि से जुड़े लोगों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।
शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में कॉलेज के टॉपर इंटरमीडिएट में सर्वोपरि अंक लाने वाले कक्षा 12 वी के मेधावी छात्रा राधा, श्रुति, आफ़ीफ़ा और हाईस्कूल के छात्र मोहम्मद कैफ, शकील अंसारी और अंजली को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि जीवन में उन्नति के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। युवाओं के कंधों पर हमारा भविष्य टिका हुआ है। कड़ी मेहनत करने वाले कभी निराश नहीं होते। युवाओं का शारीरिक ,मानसिक और सामाजिक विकास ही हमारे आने वाले कल का सुखद भविष्य होगा। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन की ओर से ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी, जिला पंचायत सदस्य भीष्म सिंह, तरुण पाल, प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण, बृजभूषण वर्मा, नरेंद्र चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ वीरपाल सहरावत, दिनेश सैनी, सचिन ठाकुर, राजीव ,डॉ एसपी भार्गव, फूलसिंह, इंद्रसिंह, नीरज रॉयल शास्त्री, रविंद्र चौधरी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण त्यागी और अध्यक्षता ज्ञानचंद माहेश्वरी ने की। आयोजन में पूर्व प्रधानाचार्य रमेशचंद पाल, प्रधानाचार्य पंकज माहेश्वरी, सुभाष बाबू, राजकुमार, विनोद गर्ग, अरविंद, बिरजेश, संजू, ममतेश और मनीष शर्मा का सहयोग रहा। वहीं, छात्राओं अनामिका, कनिका, कुसुम, खुशी, जोया, तान्या, सिमरनजीत कौर, सोनिया, अंजलि, पूजा, शिवानी और रहनुमा ने देशभक्तिपूर्ण गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी।

किसान मजदूर इंटर कॉलिज में मुख्य अतिथि को मोमेंटो प्रदान करते आयोजक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन