फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Honored employees at the conclusion of Safety Week

सुरक्षा सप्ताह के समापन पर कर्मचारियों को सम्मानित किया

Thu, 11 Mar 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Honored employees at the conclusion of Safety Week
मंसूरपुर शुगर मिल में कर्मचारी को सम्मानित करते मिल अधिकारी - फोटो : KHATAULI
सुरक्षा सप्ताह के समापन पर कर्मचारियों को सम्मानित किया
विज्ञापन

मंसूरपुर। शुगर मिल में चार मार्च को शुरू किए गए सुरक्षा सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम आने वाले कर्मचारियों और पदाधिकारी को उपहार तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बृहस्पतिवार को समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने बताया कि इसका उद्देश्य शुगर मिल में कार्य करने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सुरक्षित रहकर कार्य करने के करने के लिए प्रेरित किया गया था। पर्यावरण सुरक्षा के बारे में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को जागरूक किया गया। कर्मचारियों ने चार्ट, बैनर, स्लोगन के द्वारा उद्योगों में होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव की जानकारी दी। 39 कर्मचारियों को अग्निशमन तथा प्राथमिक उपचार के लिए प्रशिक्षित किया गया। खाद्य सुरक्षा से जुड़ी प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। जिसमें सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे गए। संचालन फैक्टरी मैनेजर रविंद्र कुमार शर्मा ने किया। दीपक त्यागी, बृजेश, करण सिंह, पवन कुमार, सुभाष प्रसाद, कुलदीप शर्मा, चंद्रप्रकाश, योगेश, राजीव आदि कर्मचारियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम आने पर सम्मानित किया गया। गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह, संजीव कुमार शर्मा, राकेश त्रिपाठी, ब्रजराज सिंह, शिव कुमार पुंडीर, अजय गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed