फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   honored

उत्कृष्ट सेवा के लिए महिलाओं का सम्मान  

Fri, 25 Nov 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 25 Nov 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
honored
सम्मानित हुई छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
ह्यूमिनिटी वेलफेयर सोसायटी की ओर से मनाए जा रहे कौमी एकता सप्ताह में महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान समाज और शिक्षा के क्षेत्र में नि:स्वार्थ उत्कृष्ट सेवा करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन


खालापार के शहीद चौक स्थित संस्था के महिला विंग भवन में कार्यक्रम हुआ। संस्था सचिव एम शाहवेज ने महिलाओं के सशक्तिकरण, उनके महत्व और राष्ट्रहित में महिलाओं की भागीदारी के बारे में बताया। कहा कि पहले की अपेक्षा आधुनिक युग की महिलाओं में बहुत सकारात्मक बदलाव हुए हैं, जो राष्ट्र को मजबूत और अखंड बनाने के साथ-साथ  देश को सशक्त करने में भी सहायक सिद्ध हो रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पुष्पलता ने कहा कि आज महिलाएं इतनी सशक्त हो चुकी हैं कि जहां सरहद पर सेना के जवान पहरा देकर देश की सुरक्षा में अपना योगदान देते हैं, वहीं महिलाएं उनके कंधे से कंधा मिला कर देश प्रेम और सुरक्षा के लिए खड़ी हैं। आज महिलाएं न केवल मां, बहन, बेटी व पत्नी होने का धर्म निभा रही है, अपितु देश को खुशहाल समृद्ध, एकता जैसे कार्यों में अपनी भागीदारी पूर्ण निष्ठा से निभा रही हैं। कार्यक्रम में संस्था के कार्यक्रमों, समाज और शिक्षा के क्षेत्र में नि:स्वार्थ सेवा करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया,
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनमें रिहाना अजीम, नीतू गुप्ता, मेघा त्यागी, मुक्ता वर्मा, सीमा कदीर, इरफाना त्यागी, तहसीन जेहरा, राना, अजीमा रहीमा जैदी, सना नसरीन, नाजिमा नफीस, हीना परवीन, शादमा परवीन, जाहिदा, शबाना परवीन, फरहा तबस्सुम, अफशा खां को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कौशल विकास प्रशिक्षण में शामिल रही छात्राओं को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संस्था अध्यक्ष फैजुर्रहमान ने आभार जताया। शाह फैसल, अब्दुल मलिक, साकिब, शाहरुख आदि का सहयोग रहा। संचालन एम शाहवेज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed