फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Honorary Ceremony at Khatauli

सम्मान समारोह में तलवारें लहाराते हुए पहुंचे युवक

Wed, 10 May 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 10 May 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Honorary Ceremony at Khatauli
बाइकों पर बैठकर सम्मान समारोह में जाते युवक। - फोटो : अमर उजाला
खतौली में महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में क्षत्रिय समाज के युवा तलवारों के साथ पहुंचे। इन्होंने सहारनपुर के शब्बीरपुर में महाराणा प्रताप की जयंती पर शोभायात्रा को लेकर ठाकुर एवं दलितों के बीच हुए संघर्ष के विरोध में हाथों में तलवारें लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सहारनपुर की घटना के बाद से ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन ने मंगलवार को होने वाले जयंती के कार्यक्रमों में पुलिस को सतर्कता बतरने के निर्देश भी दिए थे। सफेदा रोड स्थित मान्य फार्म हाउस में पूर्व में परमीशन लेकर मंगलवार को महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में अखिल क्षत्रिय महासभा की ओर से समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


समारोह में गत शुक्रवार को सहारनपुर के शब्बीरपुर में महाराणा प्रताप पर शोभायात्रा को लेकर ठाकुर-दलित समाज के बीच संघर्ष हो गया था। जिसको लेकर ठाकुर समाज के आक्रोशित युवा बाइकों पर सवार होकर और हाथों में तलवारें लेकर सम्मान समारोह में पहुंचे। इन युवाओं ने सहारनपुर की घटना को लेकर तलवारें हाथों में लेकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा नगर में विरोध जुलूस निकाला चाहते थे। जिस पर समाज के जिम्मेदार लोगों ने युवाओं को समझा-बुझाकर शांत किया। समाज के लोगों का कहना था कि वे महाराणा प्रताप की जयंती पर सम्मान समारोह का आयोजन कर रहे हैं। वे किसी प्रकार का कोई विरोध जुलूस नहीं निकलना चाहते हैं। इसके बाद ही युवा शांत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed