फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pradhan Mantri Awas Yojana: 224 peoples have not got houses in Muzaffarnagar

प्रधानमंत्री आवास योजना: आखिर कब पूरा होगा बेघरों का सपना, मंत्री के दावे भी हुए फेल, ऐसा है मौके का हाल

Wed, 05 Oct 2022 04:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 05 Oct 2022 04:58 PM IST
सार

लाभार्थियों को घर मिलने का इंतजार करते हुए एक साल हो गया है। मंत्री के दावे भी फेल हो गए हैं। सवाल है कि आखिर लाभार्थियों को कब तक घर मिलेगा। 

विज्ञापन
Pradhan Mantri Awas Yojana: 224 peoples have not got houses in Muzaffarnagar
भोपा रोड पर निर्माणधीन पीएम आवास। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन कर लाभार्थी की श्रेणी में आए बेघरों को मकान के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। मुजफ्फरनगर में भोपा रोड पर 224 आवास बनाए जा रहे हैं। शिलान्यास के साथ ही एक वर्ष में कार्य पूरा करने की घोषणा की गई थी। मगर, एक साल पूरा होने के बाद भी निर्माण गति नहीं पकड़ पाया।

विज्ञापन


भोपा रोड पर इस योजना में एमडीए 224 आवास बना रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने वाले भूमिहीन बेघरों को आवास उपलब्ध कराने के लिए 28 सितंबर 2021 को केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान और राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने भोपा रोड पर बाईपास के पास शिलान्यास किया था। पांच ब्लाक में 224 आवास बनाए जा रहे हैं। शिलान्यास के दौरान यह दावा किया गया था कि एक वर्ष में यहां आवास बनकर तैयार हो जाएंगे। मगर, अभी तक मकानों का ढांचा भी नहीं बन पाया है। एक ब्लाक में ही ठीक सा निर्माण हुआ है, बाकी चार ब्लाक में शुरुआत हुई है। एक साल की इस प्रगति को देखे तो जल्द निर्माण पूरा होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


शिलापट्ट भी गिर गया
शिलान्यास का शिलापट्ट भी यहां गिरा पड़ा है। एमडीए के जेई और एई यहां जांच के लिए आते हैं, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Delhi Meerut Rapid: 147 दिन बाद दौड़ेगी देश की पहली रैपिड रेल, दुहाई डिपो में गुजरात से पहुंच चुके हैं दो रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

नौ करोड़ की लागत से निर्माण
भोपा रोड पर बन रहे इन आवास की लागत नौ करोड़ रुपये है। एक आवास पर लगभग साढे़ चार लाख रुपये का खर्च आएगा। इस खर्च में ढाई लाख पीएम आवास योजना में मिलेंगे, जबकि दो लाख लाभार्थी को किश्तों में जमा करने हैं।

पांच हजार में हुआ था पंजीकरण
एमडीए ने योजना के लाभार्थियों का एचडीएफसी बैंक में पंजीकरण कराया था। प्रत्येक लाभार्थी को पंजीकरण में पांच हजार रुपये जमा करने पड़े थे।

यह भी पढ़ें: Dussehra 2022: श्रवण नक्षत्र के विशेष संयोग में विजयादशमी आज, पूजन के लिए 20 रुपये में मिला एक गन्ना

निर्माण कंपनी के छह माह बाकी
निर्माण कंपनी को अधिकतम डेढ़ साल का समय दिया गया है। इसमें अभी छह माह बाकी है। इंजीनियरों को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए जाएंगे। - आदित्य प्रजापति, सचिव, एमडीए

निर्माण में तेजी को लेकर अफसरों से बात करेंगे
प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र और प्रदेश की प्राथमिकता में है। इस योजना में तेजी लाई जाएगी, जिससे बेघरों को जल्द से जल्द आवास मिल सके। - कपिलदेव अग्रवाल, राज्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed