फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Homeguard dies due to collision of buffalo-buggy being run

Muzaffarnagar News: दौड़ाए जा रहे भैंसा-बुग्गी की टक्कर लगने से होमगार्ड की मौत

Wed, 13 Nov 2024 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Homeguard dies due to collision of buffalo-buggy being run
भोपा। सोमवार देर रात मोरना मार्ग पर लापरवाही से दौड़ाए जा रहे भैंसा-बुग्गी की टक्कर लगने से होमगार्ड सिकंदरपुर निवासी मनोज (53) की मौत हो गई। बुग्गी चालक गंगा स्नान मेले में जा रहा था। पुलिस ने भैंसा बुग्गी कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी होमगार्ड का जवान मनोज (53) भोपा थाने पर तैनात था। सोमवार देर शाम थाना से बाइक पर पुलिस के सरकारी कार्य से शुकतीर्थ गंगा स्नान मेला कोतवाली में गया था। वह देर रात लगभग साढे ग्यारह बजे वापस लौट रहा था। युसुफपुर चौराहे के निकट सामने लापरवाही से भैंसा-बुग्गी को दौड़ा कर गंगा स्नान मेले की और जा रहे भैंसा बुग्गी चालक ने होमगार्ड की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे होमगार्ड घायल हो गया।
विज्ञापन


घायल को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया था। सूचना पर सिकंदरपुर गांव के दर्जनों लोग मंगलवार सुबह थाने पहुंचे। मृतक होमगार्ड के रिश्तेदार ज्ञान सिंह ने भैंसा-बुग्गी चालक प्रविंद्र, निवासी गांव जोहरा थाना मंसूरपुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक के परिवार में पत्नी मुकेश, बेटा दीपक वह बेटी शिवानी है। पुलिस ने भैंसा बुग्गी को अपने कब्जे में ले रखा है। सीओ भोपा रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed