फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Home Guard commits suicide by hanging himself at son-in-law's house.

Muzaffarnagar News: दामाद के घर होमगार्ड ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Sat, 08 Aug 2026 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Home Guard commits suicide by hanging himself at son-in-law's house.
मंसूरपुर। गांव नरा में दामाद कुलदीप के घर ससुर होमगार्ड चंद्रसेन (58) ने शुक्रवार की सुबह फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि वह बीमार रहने के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन

तितावी के गांव साल्हाखेड़ी निवासी होमगार्ड चंद्रसेन की ड्यूटी कांवड़ यात्रा के दौरान शहर कोतवाली की तरफ से जिला अस्पताल लद्धावाला मोड़ पर लगी थी। वह पिछले आठ दिनों से वहां ड्यूटी कर रहा था। चूंकि उसका घर दूर पड़ता था, इसी के चलते वह थाना मंसूरपुर के गांव नरा में रहने वाले अपने दामाद कुलदीप के घर ड्यूटी समाप्त होने पर चला जाता था।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को शाम के समय ड्यूटी समाप्त होने पर वह दामाद के घर चला गया था। बृहस्पतिवार रात में परिवार के सभी सदस्य अंदर कमरों में सो रहे थे। जबकि वह बाहर बरामदे में अकेला सोया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुबह के समय परिवार के लोग जब बाहर निकले तो उन्हें चंद्रसेन का शव गमछे के सहारे खूंटी पर लटका मिला। उन्होंने शव को नीचे उतारा तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तथा शव को मोर्चरी के लिए भिजवा दिया।




गांव में मृतक के परिवार में पत्नी विमलेश, दो पुत्र व दो पुत्रियां है। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। एक पुत्र दीपक रेलवे पुलिस तथा दूसरा आशु पीएससी में तैनात हैं। पारिवारिक लोगों से पता चला कि वह बीमार रहने के साथ ही मानसिक रूप से परेशान था। मृतक ने अपने बेटे आशु को भी बृहस्पतिवार को अपनी बीमारी का हवाला देकर अपने पास बुलाया था। परिवार में शोक छाया है। सीओ रुपाली राय ने बताया कि परिजनों ने इस मामले में अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed