फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Home fire due to gas cylinder leaking

गैस सिलिंडर लीक होने से लगी घर में आग

Fri, 13 Nov 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Home fire due to gas cylinder leaking
तितावी के गांव छतेला में लगी आग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गैस सिलिंडर लीक होने से लगी घर में आग
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव छतैला में किसान के घर में गैस सिलिंडर लीक होने से भीषण आग लग गई। आग से घर में खड़ी कार के साथ पूरा सामान जलकर राख हो गया। दमकल की दो गाड़ियों ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
क्षेत्र के गांव छतैला निवासी किसान शादाब के घर में शुक्रवार शाम करीब चार बजे परिजन खाना बना रहे थे। इसी दौरान गैस सिलिंडर लीक हो गया, जिससे आग लग गई और अफरातफरी मच गई। आग की लपटों ने पास ही खड़ी कार को चपेट में ले लिया और देखते ही देखते पूरी कार आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। घर में मौजूद परिजनों ने किसी तरह वहां से निकलकर जान बचाई। आग देखते ही देखते पूरे घर के कमरों के साथ ही ऊपर छत पर रखे गए बिटौड़े तक जा पहुंची। जिस कारण पूरा घर आग की लपटों में घिर गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किए, लेकिन नाकाफी रहे। घटना की सूचना पर जिला मुख्यालय से तत्काल दो गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया, जिसके बाद करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं, जलते सिलिंडरों को पास ही स्थिति तालाब में फेंककर आग बुझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएफओ रमाशंकर तिवारी ने बताया कि आग की चपेट में आई कार गैस ऑपरेटिड थी, जिसके चलते आग तेजी से फैली। वहीं, घर की छत पर बिटौड़े बनाकर रखे गए थे, जिन्होंने आग को फैलने में मदद मिली। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed