{"_id":"5e80e6668ebc3e77b53932c4","slug":"home-delivery-system-of-administration-muzaffarnagar-news-mrt475792274","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की होम डिलीवरी व्यवस्था थड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की होम डिलीवरी व्यवस्था थड़ाम
विज्ञापन
नगर के मैडिकल स्टोर पर उमडी भीड़।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रशासन की होम डिलीवरी व्यवस्था धड़ाम
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस से बचाव को चले रहे लॉकडाउन में प्रशासन की होम डिलीवरी की व्यवस्था धड़ाम हो गई। मोहल्लों में लोगों को जरूरत का सामान नहीं मिल पा रहा है। हालात ये है कि प्रशासन के दिए गए हेल्पलाइन के नंबर भी फेल है।
जरूरी सामान घर पहुंचाने के लिए प्रशासन ने कुछ नंबर जारी कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली है। इनमें परचून के, सब्जी के और मेडिकल स्टोर के कुछ दुकानदारों के नंबर है। इसके अलावा भी स्वास्थ्य, जन सुनवाई के भी हेल्प लाइन फोन नंबर दिए गए हैं। आम जनता नंबर मिलाती है तो कोई उठाता ही नहीं है, यदि कोई उठाता है तो कहता है सामान ले जाओ। केशवपुरी के सुधीर भारतीय कहते हैं कि उन्हें अपने पिता की दवा लानी थी, दिए नंबर को कोई उठाता ही नहीं है। सुबह के समय तीन घंटे के समय में सामान की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बढ़ेड़ी के किसान रणवीर सिंह पंवार, ओमपाल सिंह ने बताया कि कीटनाशक और दवाई चाहिए थी, मगर पुलिस ने रामपुर तिराहे पर ही बाइकों में पंचर कर दिया तथा धमका कर वापस भेज दिया।
चारे की समस्या खड़ी हुई
मुजफ्फरनगर। शहर में पशुपालन करने वाले लोगों के सामने चारे के संकट गहराने लगा है। लॉकडाउन में चारा कहां से लाए, बड़ी समस्या है। प्रशासन की सख्ती से गांवों से आने वाला चारा नहीं आ पा रहा है। लोग चारा लेने के लिए निकल भी नहीं पा रहे हैं। अंकित विहार के आत्माराम, जाट कालोनी के विकास ने बताया कि पशु पालक बेहद परेशान है।
विज्ञापन
- सभी व्यवस्था को धीरे-धीरे सही किया जा रहा है। होम डिलीवरी की व्यवस्था को भी सही कराया जाएगा।
अमित सिंह
एडीएम प्रशासन