फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   holi news

Muzaffarnagar News: होली की रौनक, सज गए बाजार, जमकर लग रहा अबीर गुलाल

Fri, 27 Feb 2026 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
holi news
मुजफ्फरनगर। होली के नजदीक आते ही शहर में होली की रौनक हर जगह दिखाई दे रही है। बाजारों और सड़कों के किनारे लगी दुकानों पर पिचकारी की नई वैराइटी बच्चों के साथ बड़ों को भी आकर्षित कर रही हैं। स्कूल कॉलेज की छुट्टी के बाद छात्र एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की खुशियां बांट रहे हैं।
विज्ञापन


होली के बाजार में इस बार गुलाल सिलिंडर के साथ गदा, हथौड़ा वाली पिचकारी ग्राहकों को पसंद आ रही है। इसके साथ ही बाजार में बाहुबली पिचकारी, अमेरिकन पिचकारी, कैप्टन पिचकारी, कलर वाले अनार, खिलौने वाली पिचकारी, काॅर्टून पिचकारी, प्रेशर पिचकारी, फाॅग सिलिंडर, स्मोक फाउंटेन बच्चों को अपनी ओर खींच रही है।
विज्ञापन

बाजार में सामान्य टोपी के अलावा बाल वाली टोपी, मुखौटों में शेर, चीता, डोरीमॉन के अलावा डरावने चेहरे वाले मुखौटे भी हैं। पानी में घुलने वाले रंगों के साथ रंगबिरंगे फाॅग स्प्रे युवाओं की पसंद में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाउन हॉल स्थित दुकान के व्यापारी अनुज ने बताया कि छोटा सिलिंडर पांच सौ से सात सौ रुपये तक बेचा जा रहा है। इलेक्ट्राॅनिक गन की कीमत 250 रुपये से 1500 सौ तक है। इसमें बटन दबाने के साथ ही रंग निकलता है। यह भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। गदा, हथौड़ा, तलवार और डमरू पिचकारी सौ रुपये से लेकर दो सौ रुपये तक उपलब्ध है।
---------
होली स्पेशल टीशर्ट की मांग
बाजार में महिला, पुरुष और बच्चों के लिए होली स्लोगन से सजी टीशर्ट भी बाजार में आ गई हैं। यह सफेद रंग की है। इन पर हैप्पी होली, होली आई रे जैसे स्लोगन रंग बिरंगे रंगों से से सजे हुए हैं। महिलाओं के लिए सफेद रंग के कुर्ते और सतरंगी दुपट्टे खासतौर से होली की ड्रेस में शामिल हो रहे हैं। भगत सिंह रोड बाजार में खरीदारी करने आई शिवानी ने बताया कि आजकल होली पर इस तरह के परिधान ट्रेंड में हैं। रील बनाने के लिए भी इनकी ज्यादा खरीदारी की जा रही है।

-----------
नए डिजाइन में आए होली के हार
होली पूजन की सामग्री में शामिल होने वाले होली के सूखे मेवाओं के हार भी बाजार में नए डिजाइन में उपलब्ध हैं। मेवाओं के साथ टॉफी और चॉकलेट से बने हार 100 से लेकर 850 रुपये तक की कीमत में हैं। खरीदारी करने आई महिला रश्मि ने बताया कि पहले महिलाएं इनको घर पर बनाती थी लेकिन अब बाजार में नए और सुंदर डिजाइन में मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed