फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Holi festival celebrated with mutual harmony

Muzaffarnagar News: आपसी सौहार्द से मनाए होली का त्योहार

Wed, 01 Mar 2023 07:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
Holi festival celebrated with mutual harmony
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली और सिविल लाइन थाने में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक की। सभी से होली और शब ए बारात सौहार्द से मनाने की अपील की।
इस बार होली और शब ए बारात पर्व एक ही दिन मनाया जाएगा। इसी के चलते बुधवार को शहर कोतवाली में एसडीएम सदर परमानंद झा, सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह व शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने क्षेत्र के दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों की बैठक ली। सभी से शांति व सौहार्द पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। इस दौरान दिलशाद पहलवान, शेरपुर प्रधान सुएब, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कासिम, राजा सभासद, मनोज, राजू, मुर्तजा राणा, इस्राइल पहलवान, अलका शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, थाना सिविल लाइन में थाना प्रभारी अजय श्रोत्रिय ने पूजा द्विवेदी, गीता ठाकुर, फैजान अंसारी, दीपक वर्मा, सरदार बलवेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, रामलाल प्रजापति, संजय सैनी आदि लोगों की बैठक ली। वहीं, सिखेड़ा थाने में एसडीएम सदर परमानंद झा ने बैठक ली। मीरापुर थाना परिसर में इंस्पेक्टर मीरापुर विनोद कुमार सिंह, पूर्व चेयरमैन जहीर कुरैशी, श्यामवीर, शमीम प्रधान, नरेन्द्र गर्ग, सुनील, नावेद, भवंरसिंह, बिजेन्द्र, हाजी शमशाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन निगम अधिकारियों- कर्मचारियों को सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राज कुमार तोमर, पूनम देवी व प्रवेश कुमारी और कई बसों के चालक व परिचालकों को सम्मानित किया गया। मनीष चौधरी आदि गणमान्य लोगों ने यात्रियों को अच्छी सेवा देने के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed