फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Holi chowk well case is catching up

तूल पकड़ता जा रहा होली चौक कुआं प्रकरण

Sun, 30 Oct 2022 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Holi chowk well case is catching up
हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने गांव टंढेडा पहुंच कर ली जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। गांव टंढेडा में होली चौक स्थित कुआं का जाल प्रकरण तूल पकड़ता जा रहा हैं। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने रविवार को ग्रामीणों से वार्ता कर होली चौक कुआं प्रकरण की जानकारी ली। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पंवार ने पुलिस को सोनू के विरुद्ध लिखे मुकदमे को समाप्त न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव टंढेड़ा में 20 अक्टूबर को होली चौक स्थित कुएं पर जाल डालने को लेकर दोनों वर्गों के लोगों में विवाद हो गया था। एसडीएम जानसठ, सीओ भोपा आदि अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया था। इस प्रकरण में पुलिस की एक तरफा कार्रवाई को लेकर एक वर्ग में नाराजगी हैं। रविवार को हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष नरेंद्र पंवार, राजेश शर्मा, वैभव यादव, टीटू गुर्जर, बंटी चौधरी, अनमोल कपासिया आदि ने गांव में जाकर ग्रामीणों से जाल प्रकरण की जानकारी की। दीपक चौधरी एडवोकेट, प्रधान पवन चौधरी, कपिल ,प्रवीण शर्मा, मोनू कश्यप, यशपाल सिंह आदि ने बताया कि दीपावली पर होली चौक के आसपास रह रहे परिवारों ने मोमबत्ती जलाकर पटाखे चलाएं। इसकी सूचना परपहुंचे ककरौली थाने के सब इंस्पेक्टर के साथ गांव निवासी सोनू उर्फ विक्रांत की कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस पर सोनू के विरुद्ध फर्जी मुकदमा दर्ज किए जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि होली चौक की तीन बीघा जमीन है, जिसमें मौके पर आधा बीघा जमीन पर होली चौक हैं और ढाई बीघा जमीन पर अवैध रुप से धार्मिक स्थल बनाया गया है। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को हर संभव मदद कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed