{"_id":"65c133834f5c41529005f6de","slug":"history-sheeter-taunts-police-team-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-116343-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ़्फरनगर - हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस टीम पर ताना तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ़्फरनगर - हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस टीम पर ताना तमंचा
Tue, 06 Feb 2024 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
- तमंचा, कारतूस व दो आधार कार्ड बरामद, कोर्ट से जारी हुए थे वारंट
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ़्फरनगर। मोहल्ला लद्धावाला में शहर कोतवाली पुलिस टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर वारंटी अपराधी को पकड़ने गई तो उसने पुलिस पर तमंचा तान दिया। किसी तरह पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। उससे तमंचा व कारतूस तथा दो आधार कार्ड बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।
शहर कोतवाली पुलिस को जानकारी मिली थी कि लद्धावाला निवासी निसार उर्फ पिन्नू हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है और वह फिलहाल अपने घर पर आया हुआ है। उसकी गिरफ्तारी के लिए रामपुर पुलिस भी कई बार दबिश दे चुकी है, लेकिन वह पकड़ा नही गया। इस सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस टीम ने आरोपी के घर दबिश दी तो वह अपने घर पर मौजूद मिला। बताया गया कि जैसे ही पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो पिन्नू कहीं जाने के लिए तैयार खड़ा था। उसने जैसे ही पुलिस टीम को देखा तो उसने पुलिस टीम पर तमंचा तान दिया और भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ कर तमंचा बरामद कर लिया।
तमंचे की नाल में एक कारतूस फंसा मिला जबकि आरोपी से एक अन्य कारतूस भी बरामद हुआ। तलाशी में आरोपी से उसी के नाम के दो अलग अलग पते वाले दो आधार कार्ड भी मिले। लद्धावाला निवासी निसार उर्फ पिन्नू ने हिमाचल प्रदेश के शिमला अर्बन लक्कड़ बाजार के पते वाला एक अन्य फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया हुआ था। पुलिस के अनुसार, पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने हिमाचल प्रदेश का फर्जी आधार कार्ड बनवाया हुआ था। तमंचा लेकर अब भी वह अपराध करने के लिए जाने वाला था, लेकिन पहले ही पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि आरोपी के कोर्ट से वारंट जारी थे। पुलिस ने उसको घर से पकड़ा है। मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया।