फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   History-sheeter attacks family, five injured

Muzaffarnagar News: रतनपुरी - हिस्ट्रीशीटर ने परिवार पर किया हमला, पांच घायल

Fri, 15 Sep 2023 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 15 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter attacks family, five injured
- गांव नंगला की घटना, पीड़ित ने जमीन हड़पने का भी लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। गांव नंगला निवासी एक ग्रामीण ने हिस्ट्रीशीटर पर जमीन हड़पने के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोपी व उसके साथियों ने घर में घुसकर हमला कर किया। हमले में पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित ने पांच लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
गांव निवासी नासिर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नौ सितंबर को वह अपने घर पर मौजूद था। तभी उसके गांव का ही हिस्ट्रीशीटर बदमाश उसके घर के सामने आकर उसे गाली देने लगा। बाहर आकर जब उसने विरोध किया तो हिस्ट्रीशीटर ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी और वहां से चला गया। कुछ देर बाद ही वह अपने परिवार के कुछ लोगों को लेकर आया। इन लोगों ने उसके घर में घुसकर लाठी डंडों एवं धारदार हथियारों से परिवार पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

उसे बचाने आए उसके परिवार के शाहिद, आरिफ, खालिद तथा अनवर आदि को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर अन्य ग्रामीणों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुढ़ाना सरकारी अस्पताल भेजा। पीड़ित नासिर ने आरोपियों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed