{"_id":"5f09f23f8ebc3e637916a8e2","slug":"history-sheet-of-three-including-sons-of-vicky-tyagi-opened-muzaffarnagar-news-mrt490762726","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात विक्की त्यागी के बेटों की हिस्ट्रीशीट खुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुख्यात विक्की त्यागी के बेटों की हिस्ट्रीशीट खुली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्की त्यागी के बेटों सहित तीन की हिस्ट्रीशीट खोली
मुजफ्फरनगर। पश्चिमी यूपी के कुख्यात बदमाश रहे विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी के दोनों बेटों अर्पित त्यागी व रक्षित त्यागी पर भी पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। चरथावल थाने में दोनों भाइयों समेत मीनू गैंग के तीन सदस्यों की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है।
पश्चिमी यूपी के कुख्यात बदमाश रहे विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी निवासी गांव पावटी चरथावल की पांच साल पहले कोर्ट रूम में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उसकी पत्नी मीनू त्यागी उसके गैंग को संभाल रही है। जिला कारागार में बंद मीनू त्यागी के दोनों बेटे अर्पित त्यागी व रक्षित त्यागी भी पिता की हत्या के बाद अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गए थे, जिनके खिलाफ विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल अर्पित त्यागी देहरादून जेल में बंद है, जबकि रक्षित त्यागी जमानत पर बाहर है। उक्त दोनों भाइयों पर शिकंजा कसते हुए जनपद पुलिस ने इनकी हिस्ट्रीशीट खोल दी है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि दोनों भाई अपनी मां मीनू त्यागी गैंग के सक्रिय सदस्य हैं, जिनके साथ ही गैंग से जुड़े सोनू त्यागी की भी चरथावल थाने पर हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है। दोनों भाई लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिसके चलते उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।