{"_id":"609d61ac8ebc3e317507a51e","slug":"hinjam-will-be-punished-for-charging-more-than-the-print-rate-surendrapal-devband-news-mrt5380999161","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंट रेट से अधिक दाम वसूलने वाले दुकानदारों को दंड़ित कराएगा हिंजामं : सुरेंद्रपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंट रेट से अधिक दाम वसूलने वाले दुकानदारों को दंड़ित कराएगा हिंजामं : सुरेंद्रपाल
विज्ञापन
प्रिंट रेट से अधिक दाम वसूलने पर दंडित कराएगा हिंजामं : सुरेंद्रपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि जो दुकानदार प्रिंट रेट से अधिक दाम पर आवश्यक वस्तुओं और दवाइयों को बेचेगा उसके बारे में राष्ट्ररक्षक पता लगाएं। हिंदू जागरण मंच ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कराएगा।
बृहस्पतिवार को हिंदू जागरण मंच की ऑनलाइन बैठक में सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि जानकारी मिल रही है कि कोरोना काल में किराना और मेडिकल स्टोर वाले प्रिंट रेट से अधिक ग्राहकों से वसूल रहे हैं। उन्होंने राष्ट्ररक्षकों को निर्देशित किया कि ऐसे दुकानदारों का पता निकाले जो प्रिंट रेट से अधिक दाम पर सामान बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। इस बाबत प्रशासन को अवगत कराकर उन्हें दंडित कराया जाएगा। कहा कि यदि किसी मरीज को वैक्सीनेशन और ऑक्सीजन में कोई परेशान आ रही है तो वह भी बेझिझक अपनी बात राष्ट्ररक्षकों को बता सकता है। सुरेंद्रपाल सिंह ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। ऑनलाइन बैठक में जिला मंत्री दीपक सोम, नगर अध्यक्ष रूद्रा मिश्रा, महामंत्री विक्रम राणा, अनुज सैनी, गौरव, अजय प्रजापति, अनुज, वरुण सिंह, जतिनपाल आदि मौजूद रहे।