फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'Hindustan democratic country, it does not have fanaticism'

मन की बात करने वाले पीएम मोदी धरना प्रदर्शनों पर चुप क्यों

Mon, 09 Mar 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
'Hindustan democratic country, it does not have fanaticism'
देवबंद में सीएए के विरोध में धरना प्रदर्शन में शामिल महिलाएं - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और प्रस्तावित एनआरसी के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन के 43वें दिन आंदोलनकारी महिलाओं ने कहा कि आमजन के साथ साथ कानून के जानकार भी केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए सीएए को गलत मानते हुए इसका विरोध कर रहे हैं, लेकिन सरकार किसी की बात मानने के लिए तैयार नहीं है। लोकतांत्रिक देश में हठधर्मी नहीं चलती।
विज्ञापन

मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी के तत्वावधान में ईदगाह मैदान में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में सोमवार को फौजिया उस्मानी ने कहा कि दिल्ली शाहीन बाग सहित देश के विभिन्न हिस्सों में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को सरकार बातचीत के जरिए समाप्त करा सकती है, लेकिन सरकार इसे धार्मिक मुद्दा बनाकर इस पर राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बात बात पर मन की बात करने वाले पीएम मोदी धरना प्रदर्शनों पर खामोश क्यों हैं। इरम उस्मानी ने कहा कि सीएए देश के संविधान के खिलाफ है, जिसकी वजह से इसका विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन

फाग वाले दिन देहात क्षेत्र से धरनास्थल पर न आएं लोग
देवबंद। फाग के दिन माहौल में किसी प्रकार की कड़वाहट न घुले, आपसी सद्भाव बना रहे तथा असामाजिक तत्वों को शांति भंग करने का मौका न मिले। इसके लिए मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी ने आह्वान किया कि देहात क्षेत्र से आने वाले लोग मंगलवार को फाग के दिन धरनास्थल पर न आएं। बल्कि वह घरों पर रहकर ही मुल्क में अमनो अमान, आपसी सौहार्द और मुल्क की सलामती के लिए दुआ करें। इसके साथ ही कमेटी ने यह निर्णय भी लिया कि फाग के दिन धरनास्थल पर बजने वाला लाउडस्पीकर भी देर शाम शुरु किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed