फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hindu Yuva Vahini workers got enraged after seeing a message of a particular religion, the accused was arrested.

Muzaffarnagar News: धर्म विशेष का संदेश लिखा देखकर भड़के हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता, आरोपी पकड़ा

Tue, 07 Oct 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 07 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Hindu Yuva Vahini workers got enraged after seeing a message of a particular religion, the accused was arrested.
भोपा। भोपा में गंग नहर पुल की दीवार पर एक व्यक्ति को धर्म विशेष का प्रचार संदेश लिखते देख कर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता नाराज हो गए। उन्होंने हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी के मुजफ्फरनगर अध्यक्ष योगेंद्र तोमर व अन्य कार्यकर्ता भोपा आए थे। उन्हें भोपा पुल की दीवार पर एक व्यक्ति इस्लाम धर्म के प्रचार के लिए संदेश लिखता हुआ दिखाई दिया। सभी कार्यकर्ता वहां रुक गए। उसके लिखे संदेशों को लेकर उन्होंने विरोध कर हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने भी कहा कि आरोपी व्यक्ति भोपा निवासी चांद मियां है। वह सरकारी गैर सरकारी व मकान आदि की दीवार पर इस्लाम धर्म के प्रचार के लिए बातें लिखता रहता है। इससे माहौल बिगड़ने की आशंका बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामेे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस मामले में योगेंद्र तोमर ने पुलिस को तहरीर दी। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी का शान्ति भंग में चालान कर दिया हैं।

भोपा क्षेत्राधिकारी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि चांद मियां नाम का यह व्यक्ति प्रथम दृष्टा मानसिक रोगी है। पूर्व में भी काफी समय से वह दीवारों पर इस तरह के संदेश लिखता रहता है। उसका चालान कर दिया गया। पुलिस ने दीवार पर पेंट करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed