फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hindu society of car workers will always be indebted: Vikram Saini

कार सेवकों का हिंदू समाज हमेशा ऋणी रहेगा-विक्रम सैनी

Thu, 06 Aug 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hindu society of car workers will always be indebted: Vikram Saini
जानसठ में कार सेवकों को सम्मानित करते विधायक। - फोटो : KHATAULI
कार सेवकों का हिंदू समाज हमेशा ऋणी रहेगा : विक्रम सैनी
विज्ञापन

जानसठ। सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री ज्ञानेश्वर सेवा दल द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने 32 कार सेवकों एवं उनके परिजनों को माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

कस्बे के मोहल्ला मिश्रान स्थित श्री राम दरबार में ज्ञानेश्वर सेवा दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि संपूर्ण जनमानस के प्रभु श्री राम हैं। सभी कारसेवक वंदनीय हैं, उनका हिंदू समाज पर ऋण है। उनके कारण ही राम मंदिर निर्माण का सपना साकार हुआ है। कार्यक्रम में नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने कहा कि कार सेवकों के बलिदान के कारण देश में रामराज्य स्थापित हुआ है। संचालन सचिव दीपेश गुप्ता एडवोकेट द्वारा किया गया। मुख्य रूप से अध्यक्ष सुदेश शर्मा, सुरेंद्र बंसल, अरविंद पाराशर, रेशू गोयल, अंकित संगल, प्रद्युम्न भेटवाल, आशु कंसल, अनिल वालिया, रजनीश सैनी, राजू भैया वाल्मीकि, गुलशन गुप्ता, गगन गोयल, विकास गुप्ता सभासद, निशांत कंबोज, दीपांशु शर्मा, अमन पाराशर, विक्की शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed