फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hindu organizations celebrated Shaurya Day

हिंदू संगठनों ने मनाया शौर्य दिवस, राम मंदिर निर्माण का संकल्प दोहराया  

Thu, 07 Dec 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 07 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations celebrated Shaurya Day
शिव चौक पर एकत्रित हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
हिंदू संगठनों ने छह दिसंबर को अयोध्या में हुई घटना को शौर्य दिवस के रूप में मनाया। विहिप ने शिवचौक पर पटाखे छोड़े, शिवसेना ने प्रकाश चौक पर मिठाई बांटी और हिंदू शक्ति संगठन ने यज्ञ करने के बाद राम मंदिर निर्माण को पीएम के नाम डीएम को ज्ञापन दिया। 
विज्ञापन


इस मौके पर विहिप जिलाध्यक्ष सचिन सिंघल ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण अब जल्द ही होगा। पूरे देश के हिंदुओं की भावनाएं इससे जुड़ी हैं। जिला सहसंयोजक विकास अग्रवाल, राधेश्याम विश्वकर्मा, भूपेंद्र सिंह, ललित माहेश्वरी, मनीष लोहिया, निकुंज सैनी, शुभम, रितिक सिंह, सतीश कौशिक, राघव बजरंगी, आशीष जैन, कार्तिक जौहरी, निशांत मित्तल, दीपांशु त्यागी, अंशुल त्यागी, रजनी बाला जैन आदि रहे।
विज्ञापन


उधर, शिवसेना कार्यकर्ता प्रकाश चौक स्थित मार्केट पर एकत्र हुए। यहां से ये लोग सीधे प्रकाश चौक पहुंचे। ललित मोहन शर्मा, जिला प्रमुख नरेंद्र पंवार, नगर प्रमुख देवेंद्र चौहान के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए आतिशबाजी की। इसके बाद मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। जिला महासचिव मुकेश त्यागी, राजेश शर्मा, आशीष मिश्रा, वैभव यादव, चमनलाल कुक्की, प्रवीण कश्यप, उज्जवल पंडित आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने शिवचौक के तुलसी पार्क में हवन का आयोजन किया। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा ने कहा कि भारत में अगर राम मंदिर नहीं बनेगा तो कहां बनेगा। कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के नाम डीएम को एक ज्ञापन दिया, जिसमें मंदिर निर्माण की मांग की गई। प्रवीण जैन, सुनील वर्मा, मनेाज शर्मा, रवि त्यागी, लोकेश गौतम, सोनू माहेश्वरी, अशोक त्यागी, कन्हैया शर्मा, अमित चौहान, अंकित पाल आदि रहे।

शौर्य दिवस पर मंदिर निर्माण का संकल्प 
 खतौली (ब्यूरो)। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शौर्य दिवस की 25वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर मोहल्ला शिवपुरी के आर्य समाज मंदिर में महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने आहुति दी और मिठाइयां बांटी और अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। इस मौके पर विहिप के प्रांत सहमंत्री डा. चंद्रमोहन शर्मा ने राम जन्म भूमि आंदोलन का इतिहास बताते हुए कहा कि सन् 1528 में बाबर के आदेश पर मंदिर तोड़कर मस्जिद बना दी गई थी।

उसे प्राप्त करने के लिए हिंदुओं ने 76 बार संघर्ष किया। जिसमें तीन लाख से अधिक लोग मारे गए। विहिप के जनजागरण के फलस्वरूप छह दिसंबर 1992 को हिंदु युवाओं ने 464 वर्ष पुरानाग गुलामी का चिन्ह सदा के लिए मिटा दिया था।

अब जब खुदाई में मंदिर होने के सबूत मिल चुके हैं तो मुस्लिम नेताओं को अपना वायदा पूरा कर मंदिर निर्माण में सहयोग करना चाहिए। अध्यक्षता प्रवीण गुप्ता ने और संचालन सतीश गुप्ता ने किया। इस मौके पर जयपाल सिंह, अंकुर तायल, प्रदीप गुप्ता, डा. सहेंद्र, दनिेश वाल्मीकि, सत्यप्रकाश तोमर, सत्येंद्र आर्य, राजपाल, भगवान सिंह, जगदीश सिंह, सुनील, हरीश चंद्र, अजेश आर्य आदि मौजूद रहे।

विहिप, बजरंग दल ने मनाया शौर्य दिवस 
चरथावल। विहिप बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने छह दिसंबर को शौर्य दिवस के रूप में मनाया। बुधवार को कस्बे में स्थित महादेव मंदिर परिसर में मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री डॉ. चंद्रमोहन शर्मा ने राम जन्मभूमि आंदोलन का इतिहास बताया।

जिला संयोजक अंकुर राणा ने कहा बाबर के आदेश पर हिंदुओं का मान मर्दन करने के लिए अयोध्या में राम मंदिर को तोड़कर एक ढांचा खड़ा किया। अध्यक्षता करते हुए राहुल पुंडीर ने कहा कि अब समय हिंदू को एकजुट होकर राम मंदिर निर्माण के लिए संकल्प लेने का है। संचालन जिला मंत्री प्रदीप त्यागी ने किया। अंकुर राणा, सत्येंद्र एडवोकेट, प्रदीप त्यागी, मयंक, सौरव, राकेश, प्रवीण राणा, संदीप और शंकर मौजूद रहे।

छह दिसंबर ऐतिहासिक दिन : पांडे 
शाहपुर। कस्बे में विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने छह दिसंबर को अयोध्या में हुई घटना को शौर्य दिवस मनाया। इस दौरान विहिप के प्रांत प्रचार प्रमुख अनिल पांडे ने कहा कि छह दिसंबर का दिन भारत के इतिहास में ऐतिहासिक दिन है। भारत का ही नहीं विश्व का हिंदू समाज अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण के साथ अखंड भारत निर्माण चाहता है।


विहिप के जनपद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा की छह दिसंबर का दिन हिंदू समाज के लिए गौरवमयी दिन है। कार्यक्रम को विहिप के संभाग सत्संग प्रमुख अरविंद गौतम, नगर पंचायत अध्यक्ष परमेश सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामपाल सिंघल, विहिप नगर अध्यक्ष मणिकांत मित्तल, आरएसएस के नगर कार्यवाह संदीप बंसल, समाजसेवी बंटी अग्रवाल, लवी अग्रवाल, विहिप के मंडल उपाध्यक्ष ऋषिपाल तोमर, अजय त्यागी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed