फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hindu-Muslim later we are Hindustani first: Raees Khan

हिंदू-मुस्लिम बाद में पहले हम हिंदुस्तानी है : रईस खान

Sat, 29 Aug 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hindu-Muslim later we are Hindustani first: Raees Khan
बुढ़ाना में पत्रकारों के साथ वार्ता करते केन्द्रीय वक्फ परिषद के सदस्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
हिंदू-मुस्लिम बाद में पहले हम हिंदुस्तानी है : रईस खान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। केंद्रीय वक्फ परिषद के सदस्य रईस खान पठान ने कहा कि वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नही जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिंदु-मुस्लिम बाद में पहले हम सभी हिंदुस्तानी है। उन्होंने कस्बे के इमामबाड़ा की जियारत की।

गुजरात के अहमदाबाद से आए रईस खान पठान शुक्रवार को कस्बे में अपने दोस्त साजिद हुसैन जाफरी के घर दावत में शरीक हुए। उनके आवास पर पत्रकार वार्ता में कहा कि देश में कहीं पर भी वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। हम पूरे देश के वक्फ बोर्ड की निगरानी करते हैं। उन्होंने कस्बे के हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की तारीफ की। कहा कि पहले हम सभी हिंदुस्तानी हैं। हिंदू व मुस्लिम होना बाद की बात है। कोरोना महामारी के बारे में उन्होंने कहा कि सभी राज्यों को एक-दूसरे का सहयोग कर इस महामारी का डटकर मुकाबला करना चाहिए। केंद्र सरकार ने किसानों व गरीबों के लिए योजनाओं की बौछार की है। सभी योजनाओं की जानकारी हमें होनी चाहिए। उन्होंने कस्बे के इमामबाड़ा की तारीफ की। मौके पर दिलशाद हुसैन जाफरी, साजिद हुसैन जाफरी, शाने अब्बास जाफरी, रजा अब्बास, मौ. जा, अख्तर अब्बास, नवाब अली, यूसुफ मोहम्म्द, दिलावर हुसैन, तहसीन रजा व अब्दुल गफूर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed