{"_id":"5f4d43d88ebc3e4ae11f5052","slug":"hindon-river-water-was-clean-in-old-age-muzaffarnagar-news-mrt4989981194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुढ़ाना में हिंडन नदी का पानी हुआ स्वच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुढ़ाना में हिंडन नदी का पानी हुआ स्वच्छ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। नमामि गंगे की तर्ज पर नगर पंचायत क्षेत्र में निर्मल हिंडन अभियान को कामयाबी मिल गई। हिंडन नदी का पानी स्वच्छ होने से लोग काफी खुश हैं।
कस्बे में सितंबर 2017 से निर्मल हिंडन अभियान आरंभ हुआ था। कस्बे के लोग व आसपास के ग्रामीण नदी किनारे कूड़ा व पशुओं की खाल व अवशेष आदि डालकर नदी में गंदगी फैला रहे थे। नदी के पानी को स्वच्छ करने के लिए वृहद स्तर पर अभियान चलाया गया। नगर पंचायत द्वारा निगरानी समिति बनाई गई। अधिशासी अधिकारी ओम गिरि ने बताया कि कूड़ा डालने वालों पर जुुर्माना किया गया। नदी से तीन किलोमीटर की दूरी पर कस्बे का कूड़ा-करकट आदि डालने के लिए डंपिंग ग्राउंड की स्थापना की गई। दूसरे चरण में हिंडन बचाओ अभियान के तहत नदी किनारे कब्जा करने वालों को नोटिस देकर बढ़ते अतिक्रमण को रोका गया। नदी किनारे अवैध कब्जा करने वालों पर जुर्माना लगाया गया। नगर पंचायत द्वारा अगला कदम हिंडन बचाओ, जीवन बचाओ पर कार्य किया गया। नगर पंचायत क्षेत्र में नदी के दोनों ओर सफाई करवाकर कूड़ा-करकट कीचड़ आदि निकलवाया गया। नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों द्वारा जलकुंभी को नदी से निकलवाकर सफाई करवाई गई। बरसात का पानी आने से नदी के दोनों किनारे साफ होने के कारण पानी भी साफ हो गया। चेयरपर्सन बाला त्यागी ने कहां कि पिछले तीन वर्षों से लगातार हिंडन नदी पर किए गए कार्यों के कारण उन्हें सफलता मिली है।
नदी किनारे लहराएंगे पौधे
बुढ़ाना। नगर पंचायत की चेयरपर्सन बाला त्यागी ने कहा कि उनका अगला कदम 15 अगस्त से आरंभ हो गया है। क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक के साथ नदी किनारे पौधरोपण आरंभ किया गया। उन्होंने कहां कि नगर पंचायत की सीमा क्षेत्र में हिंडन नदी के दोनों किनारों पर नदी की पैमाइश करवाकर पौधे लगवाए जाएंगे। नदी किनारे कस्बा व देहात की जनता के घूमने के लिए वॉकिंग ट्रैक बनवाया जाएगा। इस ट्रैक पर घूमने के साथ-साथ क्षेत्र के युवक व युवतियां दौड़ की प्रैक्टिस भी कर सकेंगी। इस ट्रैक पर घूमने वालों को किसी भी वाहन दुर्घटना का खतरा नहीं रहेगा।