फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Highway Jam in protest against Lathi Charge

लाठीचार्ज के विरोध में हाईवे जाम

Thu, 04 Oct 2018 12:25 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Thu, 04 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
Highway Jam in protest against Lathi Charge
revel - फोटो : अमर उजाला
खतौली। भारतीय किसान संगठन कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में गाजीपुर बार्डर पर निहत्थे किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने के विरोध में नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने घटना की घोर निंदा करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष नकुल अहलावत के नेतृत्व में बुधवार को पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्र होकर नेशनल हाईवे पर भैंसी कट पर पहुंचे।
विज्ञापन


जहां कार्यकर्ताओं ने जाम लगाते हुए धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर जाम खोलने का अनुरोध किया, लेकिन वे एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी व सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह को मौके पर बुलाने की जिद पर अडिग हो गए। जिलाध्यक्ष का कहना था कि मंगलवार को दिल्ली में गाजीपुर बार्डर पर निहत्थे किसानों पर अपने हकों की मांग करते हुए भाजपा सरकार ने लाठीचार्ज कराया। जिसको लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। वे इस घटना की घोर निंदा करते हैं।
विज्ञापन


हाईवे पर जाम लगाने की सूचना पर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन दिया। चेतावनी दी कि अगर किसानों की मांगे पूरी नहीं हुई, तो उत्तर प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के बाद एक घंटा बाद कार्यकर्ताओं ने जाम को खोला। इस दौरान हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया था। मौके पर दीपक सोम, पंकज ग्रेड, राहुल अहलावत, मुकेश, सुंदर, ओम प्रकाश, राजकुमार तेवतिया, कुशल पाल, बबली शर्मा, नरेंद्र सिंह, शेखर, अमित त्यागी आदि संगठन के पदाधिकारी व भैंसी के किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed