{"_id":"5e3f004b8ebc3ee6053df52c","slug":"high-tension-wire-broken-in-ismailpur-gurjar-three-bigha-sugarcane-burnt-devband-news-mrt467836715","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्माईलपुर गुर्जर में हाईटेंशन तार टूटा, तीन बीघा गन्ना जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्माईलपुर गुर्जर में हाईटेंशन तार टूटा, तीन बीघा गन्ना जला
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। इस्माईलपुर गुर्जर में शनिवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिरने से एक किसान की तीन बीघा गन्ने की फसल जल गई। फसल में आग लगने से किसान का 60 हजार रुपये का नुकसान हो गया।
इस्माईलपुर गुर्जर निवासी अनूप सिंह, सुखपाल सिंह, सुरेश पाल, सतवीर, जयवीर, सोपिन और सुधीर ने बताया कि खेतों से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार काफी जर्जर हो चुके हैं। तारों के नीचे लटके होने से वह अक्सर टूटकर खेतों में गिर जाते हैं, इससे किसानों की फसल जल जाने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। शनिवार की सुबह ओमपाल सैनी के गन्ने के खेत में जर्जर तार टूटकर गिर पड़ा। आग लगने से उसकी तीन बीघा फसल जल गई। इससे ओमपाल का करीब 60 हजार रुपये का नुकसान हो गया। किसानों ने बताया कि जर्जर तारों को बदलने के संबंध में कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए, परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। किसानों में विद्युत निगम के प्रति भारी रोष पनप रहा है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलवाने तथा जर्जर हाईटेंशन तारों को बदलवाने की मांग की। वहीं, भायला गांव में किसान विनोद और नसीम के खेत में हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से गेहूं को नुकसान पहुंचा है। साथ ही खेत में खड़ी ट्रैक्टर ट्राली के टायर भी जल गए। किसानों ने आग पर काबू पाया। किसानों ने कहा विभाग की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।