फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   High tension line is becoming an obstacle in the construction of Panipat-Khatima bypass

Muzaffarnagar News: पानीपत-खटीमा बाइपास के निर्माण में बाधा बन रहीं हाईटेंशन लाइन

Sat, 18 Mar 2023 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
High tension line is becoming an obstacle in the construction of Panipat-Khatima bypass
फ्लाईओवर के बीच रेल लाइन पर गर्डर बिछाने के लिए भी रेलवे की अनुमति का इंतजार
विज्ञापन


यह कार्य पूरे होते ही मई माह में इस मार्ग पर दौड़ सकते हैं वाहन
देहरादून-सहारनपुर के सफर में भी कम लगेगा समय



संवाद न्यूज एजेंसी

चरथावल/रोहाना कलां (मुजफ्फरनगर)। पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रहे फ्लाईओवर का करीब 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन निर्माणाधीन फ्लाईओवर के बीच से हाईटेंशन लाइन नहीं हटने से कार्य की रफ्तार धीमी पड़ गई है। विद्युत निगम में लाइन हटाने की प्रक्रिया लंबित है। रेल लाइन पर गर्डर बिछाने के लिए भी रेलवे की अनुमति का इंतजार है। यह कार्य पूरे होते ही मई तक इस मार्ग पर वाहन दौड़ सकते हैं।

अप्रैल के पहले हफ्ते में रेल लाइन के ऊपर फ्लाईओवर का अधूरा काम पूरा होने की उम्मीद है। सहारनपुर मार्ग पर मलीरा में निर्माणाधीन मार्ग की जद में आ रही हाईटेंशन लाइन मुश्किल बढ़ा रही है। इसी वजह से निर्माण कार्य समय से पूरा नहीं हो पा रहा है और वाहनों की आवाजाही शुरू करने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। लाइन शिफ्ट किए जाने के लिए इस्टीमेट की प्रक्रिया निगम में महीनों से लंबित है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी, वरिष्ठ नेत्र सर्जन डाक्टर केपीएस मलिक, लकडसंधा प्रधान राहुल कश्यप, दधेडू खुर्द प्रधान हुसैन कहते हैं कि मलीरा के पास निकलने वाले फ्लाईओवर का कार्य पूरा होने पर वाहनों को 40-45 मिनट के स्थान पर मात्र सात आठ मिनट लगेगी। तीन विधान सभा क्षेत्रों के लोगों के लिए सहारनपुर राजमार्ग मार्ग और देहरादून-हरिद्वार पहुंचने में यह मार्ग लाभदायक रहेगा।
विज्ञापन


--

परियोजना का सबसे बड़ा फ्लाईओवर

कंपनी के परियोजना प्रबंधक गिरिजेश बताते है पीनना बाईपास चरथावल ब्लॉक के गांव कछौली के पास से शुरू होकर वाया मलीरा होते हुए जानसठ बाईपास तक मिलेगा। इस मार्ग पर 680 मीटर लंबा फ्लाईओवर परियोजना का सबसे बड़ा है। जो 43 पिलर्स पर टिकेगा और इसका करीब 90 काम पूरा हो चुका है। यह फ्लाईओवर बड़कली के पास से रेलवे लाइन, नदी और सहारनपुर स्टेट हाईवे के ऊपर से गुजरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्ट्रीट लाइटों की रोशनी में जगमगाएगें फ्लाईओवर

एनएच पर तैयार फ्लाईओवरों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है। दधेडू फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइटें का काम पूरा कर दिया गया। डिवाइडरों के बीच मे हरियाली के लिए पौधारोपण किया जा रहा है। पांच साल तक मरम्मत की जिम्मेदारी कार्यदायी कंपनी की रहेगी। दधेडू में सर्विस रोड़ बनी है। करीब 50 से ज्यादा गांवों और कस्बे से लोगों को हरियाणा और दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाना आसान होगा। तीर्थनगरी हरिद्वार और शुकतीर्थ पहुंचने में समय की बचत और जाम से मुक्ति मिलेगी।






वर्जन:

वाहनों के मई में फर्राटा भरने की उम्मीद शामली से मुजफ्फरनगर के मध्य 42.87 किलोमीटर के निर्माण 31 मार्च तक पूरा होना प्रस्तावित था। लेकिन मलीरा के पास सहारनपुर मार्ग पर कार्य के लिए उपसा से मंजूरी 28 फरवरी को मिल पाई। रेलवे से ब्लॉक लेने के लिए अनुमति की प्रक्रिया रेलवे बोर्ड दिल्ली में लंबित है। निर्माणाधीन फलाईओवर का काम 90 फीसदी पूरा है। हाईटेंशन लाइन हटाने की प्रक्रिया निगम में लंबित है। एनओसी मिलने के बाद मई के अंत में वाहनों के फर्राटा भरने की उम्मीद है।

-गिरिजेश त्रिपाठी परियोजना प्रबंधक जीआर कंपनी (निर्माण कंपनी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed