{"_id":"610597748ebc3e587e4bfe3d","slug":"high-school-and-inter-exam-results-were-100-in-schools-devband-news-mrt549896892","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद के स्कूलों में शत प्रतिशत रहा हाईस्कूल व इंटर का परीक्षाफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद के स्कूलों में शत प्रतिशत रहा हाईस्कूल व इंटर का परीक्षाफल
विज्ञापन
केएल जनता इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाते प्रबंधक व प्रधानाचार्य
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में शत-प्रतिशत रहा हाईस्कूल व इंटर का परीक्षाफल
देवबंद (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा शनिवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। इसमें क्षेत्र के अधिकांश स्कूलों का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है।
केएल जनता इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में प्रियांशु पुत्र 88.5 प्रतिशत (600/531) अंक प्राप्त कर प्रथम, आशीष कुमार 85.6 प्रतिशत (600/514) अंकों के साथ द्वितीय तथा कार्तिक शर्मा 82.6 प्रतिशत (600/496) अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहा। इसी तरह इंटरमीडिएट में दीपांशु पाल 88 प्रतिशत (500/440) अंक प्राप्त कर प्रथम, सानिया पंवार 85.4 प्रतिशत (500/427) अंक प्राप्त कर तथा खुशबू धीमान 83.2 प्रतिशत (600/416) अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक दीपकराज सिंघल और प्रधानाचार्य राजकुमार ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री गांधी वैदिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओमनाथ ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। इंटरमीडिएट में तनु लांबा 78.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम व गार्गी लांबा 77.6 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान रही। श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार गोयल ने बताया कि हाईस्कूल में आदित्य 88.83 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम, विभांशु 88.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय व पायल 87.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय रही, जबकि इंटरमीडिएट में खुशी गौड़ 85.9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, आकाश यादव 82.8 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय व प्रेरणा 80.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही है। एचएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सतीश कौशिक ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है।