{"_id":"57ec0ee84f1c1b857457408c","slug":"high-court-for-justice-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को इंसाफ दिलाने के लिए जाएंगे हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान को इंसाफ दिलाने के लिए जाएंगे हाईकोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
किसान के परिजनों से बात करते सरदार बीएम सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार बीएम सिंह बुधवार को गांव कटिया में आत्महत्या करने वाले किसान मनोज के परिजनों से मिले और उनको सांत्वना दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ मृतक किसान की आरसी काटी गई है। वे इस संबंध में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चिट्ठी लिखकर इसका जवाब मांगेंगे। अगर सीएम ने जवाब नहीं दिया तो वह हाईकोर्ट में वाद दायर कराएंगे।
बुधवार की शाम को राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार बीएम सिंह गांव कटिया पहुंचे। उन्होंने आत्महत्या करने वाले कर्ज में डूबे किसान मनोज के परिवार के लोगों से बातचीत करते हुए गहरा दुख प्रकट किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मृतक किसान की पत्नी के साथ तहसीलदार ने अभद्र व्यवहार किया है और मृतक किसान पर नशे का आदी होने का आरोप लगाया और जबरदस्ती एक कागज पर अंगूठा लगवा लिया। तहसीलदार की इस अभद्रता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार जब तक किसान का ब्याज सहित गन्ना भुगतान नहीं किया जाता, तब तक किसी भी किसान की आरसी नहीं काटी जा सकती है। जिन कर्मचारियों ने किसान की आरसी काटी है, वह गलत है। इस संबंध में वे सीएम को चिट्ठी लिखकर जवाब मांगेंगे।
विज्ञापन
अगर सीएम ने उनको जवाब नहीं दिया तो उसके बाद हाईकोर्ट में इसका वाद जरूर दायर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तहसीलदार और आरसी काटने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध अवश्य कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मृतक किसान के भाई जगपाल को आश्वस्त किया कि वे इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। इस दौरान रामवीर, सुखपाल, शिवकुमार, प्रधान तपेंद्र, रोहताश, खचेडू, जयपाल, लाल्ला, सोनू आदि मौजूद रहे।