फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hey... what kind of water is this, lentils and rice don't melt

अरे...ये कैसा पानी, नहीं गलते दाल और चावल

Sun, 17 Apr 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hey... what kind of water is this, lentils and rice don't melt
ग्राम पंचायत की ओर से लगवाया गया हैंडपंप - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। रहमतनगर का खारा पानी ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन गया है। इस खारे पानी में न दाल गलती और न चावल। चाय भी नहीं पकती। ग्राम पंचायत की ओर से लगवाया गया एक सरकारी नल भी नाकाफी साबित हो रहा है।
विज्ञापन

लखनौती गांव के मजरे रहमतनगर में सैकड़ों परिवार रहते हैं। शुद्ध पेयजल आबादी के लिए समस्या बना हुआ है। ग्रामीण गय्यूर अहमद का कहना है कि जिन परिवारों ने निजी हैंडपंप लगवाए हैं, उनसे खारा पानी निकलता है। ग्रामीण इस पानी को पीने में प्रयोग नहीं कर सकते। खारे पानी में चाय नहीं बनती और दूध भी फट जाता है। दाल और चावल नहीं गलती। सब्जियों को बनाने में भी ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण इब्राहिम का कहना है कि लगभग हर घर की यही समस्या है। ग्राम पंचायत की ओर से एक सरकारी पंप लगवाया गया है, लेकिन गर्मी के दिनों में पानी की मांग बढ़ जाने के कारण इससे पूरे गांव की पूर्ति नहीं हो पा रही है। कुछ घरों में सबमर्सिबल लगा हुआ है, जहां से पीने के पानी लाने के लिए सुबह-शाम लोगों की कतार लग जाती है। ग्रामीण शफीक का कहना है कि रमजान माह में पेयजल की दिक्कत है। गांव में कम से कम तीन नलों की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की समस्या, जल्द लगेंगे नल
ग्राम प्रधान रविंद्र चौधरी का कहना है कि मजरा रहमतनगर में खारे पानी की समस्या है। पिछले दिनों ही एक सरकारी नल लगवाया गया है। ग्रामीणों से बातचीत कर हैंडपंप लगवाए जाएंगे।

गांव में लगा हैंडपंप

गांव में लगा हैंडपंप- फोटो : MUZAFFARNAGAR

गांव में लगा हैंडपंप

गांव में लगा हैंडपंप- फोटो : MUZAFFARNAGAR

इब्राहिम

इब्राहिम- फोटो : MUZAFFARNAGAR

गय्यूर अहमद

गय्यूर अहमद- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed