{"_id":"6939d65659a0f890b902d2b3","slug":"help-desk-for-sir-8314-percent-work-done-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-160482-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: एसआईआर के लिए हेल्प डेस्क, 83.14 प्रतिशत हुआ काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: एसआईआर के लिए हेल्प डेस्क, 83.14 प्रतिशत हुआ काम
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में जिले की प्रगति 83.14 प्रतिशत पर पहुंच गई है। अब तक मतदाता सूची में 56344 मृतक हटाए जा चुके हैं। नगर निकायों, खंड विकास कार्यालयों, तहसीलों और कलक्ट्रेट में हेल्प डेस्क बनाई गई है। डीएम उमेश मिश्रा और एडीएम संजय कुमार ने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर जानकारी ली।
जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 870 और मतदेय स्थलों की संख्या 1982 है। इन पर 205 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। मतदाताओं की मदद के लिए विशेष शिविर लगाए गए हैं। कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम नंबर 0131-2433023 पर भी मतदाता संपर्क कर मदद ले सकते हैं। मृतक, शिफ्टेड, डुप्लीकेट, अनुपस्थित मतदाताओं का ब्योरा भी तैयार कराया जा रहा है।एडीएम प्रशासन ने बताया कि विभिन्न बूथों पर कार्य देखा गया है। जिन बीएलओ ने कार्य पूरा कर लिया है, उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। जहां कार्य की रफ्तार धीमी है, उन्हें तेजी से कार्य करने के लिए कहा गया है।
मुजफ्फरनगर : गणना प्रपत्रों के कार्य की स्थिति
विधानसभा मतदाता कार्य प्रतिशत
बुढ़ाना 397500 86.53
चरथावल 347053 84.35
पुरकाजी 340231 82.60
मुजफ्फरनगर 371726 73.80
खतौली 329088 85.84
मीरापुर 326988 86.18
तहसील क्षेत्र में चलाया जागरूकता अभियान
जानसठ। एसडीएम राजकुमार भारती ने अलग अलग बूथों पर जाकर सुपरवाइजरों और बीएलओ को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुपरवाइजरों और बीएलओ को कहा कि वह अंतिम तारीख का इंतजार ना करें, जल्द से जल्द फार्म भरने से रह गए मतदाताओं के फार्म भरवाकर जमा कराए। तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता, नायब तहसीलदार अजय कुमार, विपिन कुमार शामिल रहे। खतौली एसडीएम निकिता शर्मा, बुढ़ाना एसडीएम अपूर्वा यादव ने भी मतदाताओं को जागरूक किया। संवाद