फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Help desk built in Muzaffarnagar Medical College

कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल जान सकेंगे परिजन

Fri, 23 Apr 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Help desk built in Muzaffarnagar Medical College
मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हेल्प डेस्क बनाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों की शिकायतों के बाद डीएम ने मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हेल्प डेस्क खुलवाई है। जहां रोगी के तीमारदार मरीज के बारे में जानकारी ले सकेंगे। साथ ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मरीज से बात करेंगे।
मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों की ओर से सही खाना नहीं मिलने, दवा समय से नहीं देने आदि शिकायत की जा रही थीं। जिसकी हकीकत जानने के लिए बुधवार को सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार पीपीई किट पहनकर कोविड वार्ड में मरीजों से मिले थे। उनकी शिकायतें सुनीं। इसके बाद बृहस्पतिवार से डीएम सेल्वा कुमारी ने मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हेल्प डेस्क खुलवाई। सीएमओ डॉ. फौजदार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वहां भर्ती रोगियों के संबंध में लगातार शिकायत सामने आ रही थीं। उनका निवारण करने के लिए बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में ही कोविड-19 हेल्प डेस्क खोली गई है। जहां पर कोविड रोगी के तीमारदार हेल्प डेस्क पर पहुंचकर सीसीटीवी के माध्यम से भर्ती मरीज की फुटेज देख सकते हैं तथा उनसे बात कराई जा सकती है।
विज्ञापन

इन नंबरों पर करें फोन
सीएमओ ने बताया कि दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। जिन 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। जिनके मोबाइल नंबर 7617589022 और 7617589023 है। इन नंबरों पर भर्ती मरीज के तीमारदार किसी भी समय अपने घर बैठे चिकित्सक से संपर्क करके रोगी के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed