फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Help break the Corona chain: Meshram

कोरोना की चेन को तोड़ने में सहयोग करें: मेश्राम

Sat, 11 Jul 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Help break the Corona chain: Meshram
जिला पंचायत सभागार में स्वास्थ विभाग के कर्मचाररियों की बैठक लेती जिला नोडल अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कोरोना की चेन को तोड़ने में सहयोग करें : मेश्राम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शासन से नामित नोडल अधिकारी मंडलायुक्त मेरठ अनीता सी मेश्राम ने कहा कि हम सबको मिलकर कोरोना की चेन को तोड़ना है। संक्रमण को फैलने से रोकना है। अनीता सी. मेश्राम ने
कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत प्रशासनिक अधिकारियों व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ बैठक ली। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ कोरोना पर चर्चा की।
जीआईसी में हुई बैठक में सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि जनपद में आठ अप्रैल में प्रथम कोरोना संक्रमण का केस मिला था। अभी तक 397 केस आ चुके है जिसमें अनलॉक के बाद कोरोना संक्रमण के केस अधिक बढे़ हैं। नोडल अधिकारी ने कहा कि अधिक से अधिक सैंपलिंग कराई जाए, प्रत्येक दशा में कोरोना चेन को रोकना है। उन्होंने कहा कि प्राईवेट डाक्टर संदिग्ध मरीज मिलने पर तत्काल सीएमओ को अथवा जिला सर्विलांस अधिकारी को सूचित करें। प्रत्येक सीएचसी, पीएचसी, जिला अस्पताल, कार्यालयों, प्राइवेट नर्सिंग होम, नगर पालिका, नगर पंचायत आदि स्थानों पर कोविड-19 हैल्प डेस्क की स्थापना की जाए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कहा कि डोर टू डोर सर्वे कर रही टीम द्वारा संदिग्ध मिलने पर जिसे खांसी, जुकाम या बुखार की शिकायत हो तत्काल उसका चैक अप कराएं। जो व्यक्ति सीएचसी, पीएचसी या जिला अस्पताल में आ रहा है, उसका ऑक्सीजन लेवल टेस्ट अवश्य कराया जाए। मेरठ रैफर किये जाने वाले मरीजों का पेपर वर्क पूर्ण कर भेजा जाए ताकि वहां पर पहुंचने पर मरीज के उपचार में कोई देरी न हो। क्रिटिकल मरीज को एएलएस के माध्यम से ही भेजा जाये। उन्होंने कहा कि कोविड में आयुष विभाग के डाक्टरों को भी लगाया जाये। उन्होंने महिला अस्पताल व जिला चिकित्सालय में दी जा रही ओपीडी सेवाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होने हॉई रिस्क व लो रिस्क केस व कंटेनमेंट जोन के संबंध में भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद निरीक्षण भवन में नोडल अधिकारी अनीता सी मेश्राम ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, राज्यमंत्री विजय कश्यप, विधायक उमेश मलिक, विधायक विक्रम सैनी, विधायक प्रमोद उटवाल एवं जिला अध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला के साथ कोरोना संक्रमण के संबंध में वार्ता की।

कोरोना मरीजों से बातचीत की व्यवस्था जानी
मुजफ्फरनगर। नोडल अधिकारी ने बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में बनाये गये कोविड केयर अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम जाकर सीसीटीवी के माध्यम से मरीजों को दी रही सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। उन्होंने इस अवसर पर कोरोना वार्ड में एडमिट मरीज के साथ टेलीफोन पर संवाद स्थापित करते हुए अस्पताल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं, खाना, नाश्ता, डाक्टर की विजिट आदि के बारे में विस्तार से पूछा। मरीज द्वारा बताई गई व्यवस्थाओं से मंडलायुक्त आश्वस्त नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed