{"_id":"5df52dc68ebc3e87ec7ff522","slug":"hellish-situation-in-main-street-of-subhash-nagar-muzaffarnagar-news-mrt458785088","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष नगर की मुख्य गली में नारकीय हुए हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष नगर की मुख्य गली में नारकीय हुए हालात
विज्ञापन
सुभाषनगर की मुख्य गली में हुए जल भराव से होकर जाते स्कूली बच्चे।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। अतिक्रमण एवं डेयरियों से निकले गोबर के कारण गांधी कालोनी सरवट फाटक के पास सुभाषनगर की मुख्य गली में हालात नारकीय हो गए हैं। बारिश ही नहीं अन्य दिनों में भी इस गली में जलभराव, कीचड़ और गोबर फैला रहता है। आलम यह है कि छात्र-छात्राओं को भी इसी कीचड़ से होकर रोजाना स्कूल जाना एवं आना पड़ता है। बार-बार शिकायत के बावजूद स्थानीय निवासियों की इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
गांधी कालोनी के संकट हरणी दुर्गा मंदिर के पास सुभाषनगर की मुख्य गली के निवासियों ने बताया कि गली में एक व्यक्ति ने अतिक्रमण कर पालिका की जमीन पर कब्जा कर मकान बना लिया है। इससे पानी निकासी की नाली बंद हो गई है। मोहल्लेवासियों ने विपरीत दिशा के नाले में जल निकासी की व्यवस्था की, जिससे पानी नसीरपुर रोड की ओर जाता है। डेयरियों से बहने वाले गोबर के कारण नालियां ओवर फ्लो हो जाती हैं। इससे पूरी सड़क पर जलभराव के साथ ही कीचड़ एवं गोबर फैल जाता है।
स्थानीय निवासी जागेराम, कल्याण सिंह, नितिन गिरि, जसवंत सिंह, ओमपाल सिंह, ओमदत्त शर्मा, अजय प्रिंस, आशुतोष, राम शर्मा, गोपाल सिंह, किरण सिंह, प्रमोद कुमार, सुशील कुमार, जितेंद्र कुमार आदि ने बताया कि पास में ही एक पब्लिक स्कूल के करीब 300 विद्यार्थी तथा जय हिंद इंटर कॉलेज के करीब दो हजार छात्र-छात्राओं को जलभराव से होकर जाना-आना पड़ता है। उन्होंने बताया कि 25 मीटर दूर गांधी कॉलोनी व सुभाषनगर को जोड़ऩे वाला नाला संचालित है। यहां बाईं तरफ बंद नाली का निर्माण कर नाले से जोड़ा जा सकता है। इससे समस्या का समाधान हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में नगर पालिका में कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस संबंध में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरएस राठी ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

शहर के सुभाषनगर की मुख्य गली में हुआ जल भराव।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन