फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Heavy vehicles going to Bijnor were stopped at Monty Tiraha.

Muzaffarnagar News: बिजनौर जाने वाले भारी वाहनों को मोंटी तिराहे पर रोका

Sun, 09 Nov 2025 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles going to Bijnor were stopped at Monty Tiraha.
मुजफ्फरनगर/ मीरापुर। जनपद बिजनौर में नूरपुर बाईपास मार्ग पर स्थित रेलवे समपार पर कार्य चलने के कारण मुजफ्फरनगर, मेरठ से बिजनौर की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को मीरापुर में मोंटी तिराहे पर रोक दिया गया। मुजफ्फरनगर से बिजनौर जाने वाले सभी भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। मुरादाबाद, बरेली आदि स्थानों पर जाने वाली रोडवेज बसों को मुजफ्फरनगर से वाया मेरठ भेजा गया। बिजनौर तक जाने वाली रोडवेज चलती रही।
विज्ञापन


बिजनौर में रेलवे फाटक पर चल रहे कार्य के चलते बिजनौर प्रशासन ने मुजफ्फरनगर, मेरठ आदि से बिजनौर में जाने वाले सभी भारी वाहनों पर 10 नवंबर की रात तक रोक लगा दी है। रूट डायवर्जन कर सभी वाहनों को वाया चांदपुर क्षेत्र से चलाया जा रहा है। मीरापुर की तरफ से बिजनौर जाने वाले वाहनों को मीरापुर में मोंटी तिराहे पर रोक कर बेरिकेडिंग लगा दी गई। मीरापुर में दिल्ली-पौड़ी व पानीपत खटीमा राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। देर शाम तक वाहनों को रोका गया था। इस दौरान मुजफ्फरनगर से बिजनौर तक जाने वाली रोडवेज बसों को नही रोका गया।
विज्ञापन

यात्रियों को करनी पड़ी जेब ढीली
मुजफ्फरनगर से रोजाना वाया बिजनौर होकर बीस रोडवेज बस बरेली, मुरादाबाद, बरेली व लखनऊ जाती है। बिजनौर में रेलवे समपार पर कार्य चलने के कारण बिजनौर से आगे स्थानों पर लंबी दूरी वाली बसों को भेजा नही जा रहा है, जिस कारण मुजफ्फरनगर से बरेली, मुरादाबाद, बरेली व लखनऊ जाने वाली सभी बसों को वाया मेरठ होकर भेजा गया। जिस कारण यात्रियों पर किराए का अतिरिक्त भार पड़ा है। उन्हें सफर भी ज्यादा करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी
मुजफ्फरनगर से वाया मेरठ होकर मुरादाबाद जाने वाले यात्रियों को 72 रुपये ज्यादा किराया व एक घंटे का सफर ज्यादा करना पड़ा। बरेली जाने के लिए 66 रुपये ज्यादा किराया व एक घंटे का सफर तथा लखनऊ जाने वाले यात्रियों को एक घंटा ज्यादा सफर करते हुए 52 रुपये ज्यादा किराया देना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed