फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Heavy rain after storm storm

आंधी-तूफान के बाद तेज बारिश, विद्युत आपूर्ति ठप, पूरा शहर अंधेरे में डूबा    

Mon, 22 May 2017 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 22 May 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain after storm storm
आंधी के दौरान शहर के शिव चौक का नजारा। - फोटो : अमर उजाला
जिले में रविवार शाम को आंधी-तूफान के बाद तेज बारिश हुई। आंधी में जगह-जगह पेड़ उखड गए, कई जगह बिजली के खंभे भी टूट गए। इससे शहर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। शहर अंधेरे में डूब गया। 
विज्ञापन


रविवार को शाम साढे़ पांच बजे अचानक आंधी चलनी हुई। आंधी-तूफान में धूल के गुबार से उड़ते दिखाई दिए। कुछ देर के लिए जिलेभर में अंधेरा सा छा गया। आंधी के चलते जगह-जगह पेड़ टूटकर गिर गए। पेड़ों के टूटकर गिरने से कई जगह बिजली तार भी टूट गए। कुछ स्थानों पर बिजली के खंभे भी उखड़ गए।
विज्ञापन


आंधी के बाद से शहर की बिजली गुल हो गई। रात्रि में पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। आंधी के बाद शाम के समय तेज बारिश हुई। बारिश से आम जनता को गर्मी से राहत जरूर मिली। यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हादसे के डर से कुछ समय के लिए सड़के सुनसान हो गई। बाजारों में भी सन्नाटा सा छा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द बहाल होगी विद्युत आपूर्ति      
मुजफ्फरनगर। अधिशासी अभियंता नगर केपी पुरी ने बताया कि शहर के महावीर चौक, मिमलाना रोड और नुमाइश कैंप बिजली घर की आपूर्ति बाधित हुई है। जिन स्थानों पर पेड़ गिरे है या खंभे टूटे हैं, वहां विभाग की टीमें पहुंच गई हैं। रात्रि में ही बिजली आपूर्ति को बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।  

आम की फसलों को हुआ नुकसान      
खतौली। तेज आंधी आने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार रुक गई। आधी के साथ बारिश होने से गरमी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली। आंधी और बारिश की वजह से आम की फसलों का काफी नुकसान पहुंचा है।  
  
पिछले कई दिनों से भीषण गरमी पड़ रही थी। रविवार शाम आंधी आने से बाजारों में लगे दुकानदारों के बोर्ड तक नीचे गिर गए। बाजारों में चहल-पहल गायब हो गई। बारिश के कारण देखते ही देखते सड़कें जलमग्न हो गई।

सड़कों किनारे नाले भी ओवरफ्लो हो गए। नगर के मोहल्ला सराफत कालोनी, बिद्दीवाड़ा, गणेशपुरी, सैनीनगर, काजियान आदि मोहल्लों में जलभराव हो गया। आंधी के साथ हुई तेज बारिश से लोगों को गरमी से राहत मिली। आंधी की वजह से बागों में आम की फसलों को नुकसान पहुंचा।  

चालीस गांवों की बिजली आपूर्ति ठप 
खतौली। तेज आंधी में बिजली तार भी टूटकर सड़कों पर गिर गए। क्षेत्र के करीब 40 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रविवार की शाम को तेज आंधी के साथ हुई बारिश में पमनावली, टोड, बुढ़ाना रोड, फुलत मार्ग, जानसठ रोड आदि मार्गों पर सड़कों पर खड़े पेड़ टूट गए। इस वजह से तार भी टूटकर सड़कों पर जा गिरे।


तारों के टूटने से पमनावली, जावन, बड़सू, छछरपुर, गालिबपुर, बुआड़ा कलां, पिपलहेड़ा समेत 40 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने तारों के टूटने की शिकायत विद्युत निगम के अधिकारियों से की।         
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed