फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Heat wave hits, people hide in their homes, heat makes them miserable

Muzaffarnagar News: लू चली, लोग घरों में दुबके, गर्मी ने किया बेहाल

Sat, 15 Jun 2024 03:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Heat wave hits, people hide in their homes, heat makes them miserable
मुजफ्फरनगर। प्रचंड गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली लू से लोग बेहाल रहे। पूरे दिन धूल के गुबार उड़ते रहे। मुख्य मार्गों पर आवागमन प्रभावित रहा और दोपहर के समय बाजार सूने रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार सुबह नौ बजे के बाद ही गर्मी ने लोगों को सताना शुरू कर दिया था। तेज धूप से लोग शाम चार बजे तक बेहाल रहे। दिन के अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट रही। पिछले कई दिन से पारा 42 डिग्री के पार रहने से लोग गर्मी से बेहाल है। शुक्रवार को दोपहर में लोगों ने अपने घरों में ही समय बिताया। शाम के समय लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

इस तरह रहा तापमान
तिथि तापमान
14 जून 42.8 डिग्री
13 जून 43.0 डिग्री
12 जून 42.8 डिग्री
11 जून 42.3 डिग्री
10 जून 42.0 डिग्री
23 जून तक बंद रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र
जि्ला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि गर्मी और हीट वेव को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों का अवकाश 23 जून तक बढ़ा दिया गया है। तीन से छह साल तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र नहीं बुलाया जाएगा। आंगनबाड़ी और सहायिका सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक विभिन्न योजनाओं के कार्य करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed