{"_id":"6266eb0d17fcc15c6a5d05c4","slug":"heat-wave-during-the-day-and-thunderstorm-in-the-night-muzaffarnagar-news-mrt586040466","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में लू के थपेड़ और रात में चली आंधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में लू के थपेड़ और रात में चली आंधी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन में लू के थपेड़े और रात में चली आंधी
मुजफ्फरनगर। मौसम ने सोमवार को कई रंग बदले। दिन में लू के थपेड़ों लोग बेहाल रहे। कुछ देर के लिए बादल भी छा गए। रात में आंधी से लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ी। बिजली गुल हो गई। लोगों को कई घंटे रात अंधेेरे में गुजारनी पड़ी।
सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। करीब 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से लू चली। जिससे दोपहर में सड़कें और बाजार सूने हो गए। शाम को गर्मी से राहत मिलती नजर आई। रात करीब नौ बजे जिले में तेज हवा चलने लगी। हवा की रफ्तार 30 से 35 किमी प्रति घंटा रही। आंधी के कारण टीन शेड उखड़ गए। सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ। तितावी पुल के पास गन्ना लदा ट्रक पलट गया। हाईवे पर कई जगह पेड़ भी उखड़ गए। आंधी के कारण बिजली लाइन में फाल्ट आ जाने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई। देर रात तक ऊर्जा निगम की टीम फाल्ट ठीक करने में जुटी रही। इससे पहले रविवार रात का न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। संवाद