फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Heat is scorching the skin, allergy patients have increased

Muzaffarnagar News: त्वजा को झुलसा रही गर्मी, एलर्जी के मरीज बढ़े

Wed, 22 May 2024 04:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Heat is scorching the skin, allergy patients have increased
मुजफ्फरनगर। उमस और चिलचिलाती धूप त्वचा को झुलसा रही है। गर्मी के कारण शरीर पर एलर्जी और दाद, खाज खुजली की समस्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल में रोजाना करीब 200 मरीज परामर्श लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


गर्मी के साथ ही शरीर पर एलर्जी, फंगल इंफेक्शन जैसी समस्या बढ़ गई है। तेज धूप और गर्मी की तपिश में पसीना फंगल इंफेक्शन का बड़ा कारण बनता है। चिकित्सकों का कहना है कि पसीना आने पर खारिश होती है, जिसकी वजह से जगह-जगह हाथ लगने पर फंगल इंफेक्शन होता है।
विज्ञापन


स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में त्वचा का कोई भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है, बावजूद इसके रोजाना 200 से अधिक मरीज उपचार कराते हैं। प्रभारी सीएमएस डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि स्विमिंग पूल और रजबहे में भी बच्चे नहाने जाते हैं, इस कारण भी त्वचा की समस्या बढ़ी है।उन्होंने कहा कि स्विमिंग पूल, रजबहा, नदी आदि में नहाने से एलर्जी होती है, क्योंकि एक साथ कई सारे बच्चे नहाते है, ऐसे में स्विमिंग पूल, रजबहा और नदी का पानी भी दूषित हो जाता है। जिस कारण एलर्जी, खाज-खुजली होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि बीमारियों से बचने के लिए लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। गर्मी के मौसम में तेज धूप से बचकर रहना चाहिए। इसी के साथ अपने स्वास्थ्य को बिलकुल ठीक रखने के लिए अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed