फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Heat-era Diarrhea outbreak

गर्मी से फैला डायरिया का प्रकोप

Fri, 31 May 2019 11:40 PM IST
NAVEEN GUPTA ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर Published by: NAVEEN GUPTA Updated Fri, 31 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
Heat-era Diarrhea outbreak
जिला चिकित्सालय में इलाज को भर्ती बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी न केवल सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर रही है, बल्कि बीमारियां भी फैला रही है। सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों पर पड़ रहा है। बच्चे डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। आलम यह है कि जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में नए मरीजों को भर्ती करने के लिए जगह नहीं है। एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती किए गए हैं।
विज्ञापन





गर्मी का कहर बच्चों के स्वास्थ्य पर टूट रहा है। बच्चेे डायरिया यानी उल्टी-दस्त की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले बच्चों में सबसे ज्यादा संख्या डायरिया से पीड़ितों की है। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में नए मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड नहीं हैं। बच्चा वार्ड के 12 बेड पर 24 बच्चे भर्ती हैं। अस्पताल में भर्ती रथेड़ी के अबूजर और खालापार के यूसुफ, आरिफ आदि बच्चों के परिजनों ने बताया कि कोई भी बेड खाली नहीं हैं। हर एक पर दो-दो मरीज हैं। उधर, ओपीडी में भी मरीजों की संख्या 1800 से दो हजार तक पहुंच रही है। इनमें ज्यादातर मरीज डायरिया वाले ही होते हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डा. एके अग्रवाल का कहना है कि गर्मी में बच्चों की विशेष देखभाल करने की जरूरत होती है। उन्हें धूप में न निकलनें दें। यदि कहीं जाना जरूरी है कि सिर पर कपड़ा ढककर ले जाएं। बच्चों को तरल पदार्थ देते हैं। मौसमी फलों का सेवन कराएं तथा नमक एवं चीनी का घोल या ओआरएस देते हैं। खुले में रखी या गंदे स्थानों पर बिक रही खाद्य सामग्री को खाने से बचें। घरों तथा आसपास साफ-सफाई रखें।
विज्ञापन




गर्मी से हाल बेहाल, पारा 42 डिग्री पर
मुजफ्फरनगर। दिनोंदिन चढ़ता तापमान नए रिकार्ड बना रहा है। कड़ी धूप और लू के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। भीषण गर्मी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होने लगा है। आलम यह है कि दोपहर में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री की ऊंचाई पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम 24 डिग्री पर बना रहा। तापमान में हो रहे इजाफे से गर्मी का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। सुबह दस बजे से ही गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर देती है और दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। फिर शाम को धूप ढलने के बाद ही लोग सड़कों पर नजर आते हैं। इस भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलाने के लिए जगह-जगह प्याऊ लगाए जा रहे हैं।  बढ़ते तापमान को देखकर लग रहा है कि आने वाले दिनों में गर्मी में और इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed