फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hearing on Principal Pradeep Kumar's bail application postponed

Muzaffarnagar News: प्राचार्य प्रदीप कुमार की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली

Sat, 29 Nov 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Hearing on Principal Pradeep Kumar's bail application postponed
मुजफ्फरनगर। डीएवी डिग्री कॉलेज बुढ़ाना के छात्र उज्ज्वल राणा के आत्मदाह के मामले में आरोपी बनाए गए प्राचार्य प्रदीप कुमार की जमानत अर्जी पर सुनवाई टल गई। वादी पक्ष की ओर से अदालत में स्थगन प्रार्थनापत्र दाखिल किया गया। अगली सुनवाई दो दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

उज्ज्वल की बहन सलोनी राणा की ओर से सात नवंबर को पहला मुकदमा प्राचार्य प्रदीप कुमार के खिलाफ दर्ज किया था। बाद में दूसरा प्रार्थनापत्र दाखिल किया गया, जिसे जांच में शामिल कर लिया गया था। प्रबंधक अरविंद कुमार गर्ग, प्राचार्य प्रदीप कुमार, पीटीआई संजीव कुमार, एसआई नंद किशोर, सिपाही ज्ञानवीर और विनीत कुमार के नाम शामिल किए गए। एसएसपी संजय वर्मा ने तीनों पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया था। पुलिस ने मामले में धारा 108 भी बढ़ाई थी। प्राचार्य के अलावा पीटीआई को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। बचाव पक्ष की ओर से प्राचार्य की जमानत अर्जी दाखिल की गई थी, जिस पर शुक्रवार को सुनवाई हुई।
विज्ञापन

-----------------
उज्ज्वल राणा को इंसाफ : अब तक किस दिन क्या हुआ
06 नवंबर : परीक्षा शुल्क को लेकर छात्र की कॉलेज में कहासुनी।

07 नवंबर : प्राचार्य और अन्य लोगों पर पिटाई-उत्पीड़न का आरोप लगाया।
08 नवंबर : छात्र ने कॉलेज में अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई।
09 नवंबर : बुढ़ाना में हंगामा, सफदरजंग में उपचार के दौरान छात्र की मौत।

10 नवंबर : डीएवी कॉलेज के सामने छह घंटे हंगामा, छात्र का अंतिम संस्कार।

11 नवंबर : पहली गिरफ्तारी, आरोपी पीटीआई संजीव कुमार पकड़ा गया।
12 नवंबर : उज्ज्वल की अस्थियां बिजनौर बैराज में विसर्जित।
13 नवंबर : प्राचार्य की ओर से अंतरिम जमानत अर्जी दाखिल की गई।

14 नवंबर : वादी और परिजन कलक्ट्रेट पहुंचे, पुलिस पर नाराजगी।

15 नवंबर : आरोपी प्राचार्य प्रदीप कुमार गिरफ्तार, अदालत ने जेल भेजा।

16 नवंबर : बुढ़ाना में छात्र उज्जवल राणा की शोक सभा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed