फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hearing on making Rashtriya Hindu Shakti Sangathan a party on 22nd

Muzaffarnagar News: राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन को पक्षकार बनाए जाने पर 22 को सुनवाई

Wed, 09 Oct 2024 03:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Hearing on making Rashtriya Hindu Shakti Sangathan a party on 22nd
मुजफ्फरनगर। पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली के परिवार की संपत्ति के मामले में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने खुद को पार्टी बनाए जाने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर सिविल जज जूनियर डिवीजन ने सुनवाई की। संगठन को पार्टी बनाए जाने के प्रार्थना पत्र पर दूसरे पक्ष ने एतराज जताया। अगली सुनवाई 22 अक्तूबर को होगी। पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान के पिता नवाब रुस्तम अली खान वक्फ के नाम की जमीन पर बनाई मस्जिद पर विवाद है। नवाब रुस्तम अली, नवाब अजमत अली और नवाब उम्रदराज सगे भाई थे। रेलवे स्टेशन के सामने की संपत्ति को प्रशासन ने निष्क्रांत संपत्ति घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में मस्जिद की देखरेख कर रहे मुतवल्ली मुजीबुर इस्लाम ने संपत्ति को अपना बताते हुए सिविल जज जूनियर डिवीजन में वाद दाखिल किया था। मंगलवार को प्रकरण की सुनवाई के दौरान राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष संजय अरोड़ा ने कहा कि प्रकरण में सरकार के अलावा उन्हें पार्टी बनाया जाना चाहिए, क्योंकि यह मामला उन्होंने ही उठाया है। मंगलवार को अदालत में सुनवाई हुई। दूसरे पक्ष ने पार्टी बनाए जाने पर एतराज जताया। अदालत ने दोनों पक्षों के तर्क सुने। अदालत ने सुनवाई के लिए 22 अक्तूबर नियत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed