{"_id":"6176eb1ff14e9358e7373e51","slug":"health-team-conducted-dengue-survey-in-300-houses-in-miragpur-devband-news-mrt5622179166","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य टीम ने मिरगपुर में 300 घरों में किया डेंगू का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य टीम ने मिरगपुर में 300 घरों में किया डेंगू का सर्वे
विज्ञापन
मिरगपुर गांव में चिकित्सा शिविर में रोगियों की जांच करती टीम
- फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। क्षेत्र में डेंगू, वायरल और टाइफाइड बुखार के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिरगपुर गांव में चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें करीब रोगियों की जांच कर 300 घरों में डेंगू का सर्वे किया। साथ ही 31 लोगों की मलेरिया स्लाइड बनाई।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय कुमार त्यागी ने बताया क्षेत्र के गांव मिरगपुर में आयोजित चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य टीम ने डॉ. गयूर अली के नेतृत्व में 100 मरीजों की जांच उन्हें दवा दी। इस दौरान 31 लोगों के खून की मलेरिया स्लाइड बनाने के साथ ही पांच लोगों के खून का नमूना लिया। इसकी डेंगू जांच होगी। टीम ने 55 बर्तनों को खाली कराकर उन्हें मच्छर जनित बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। गांव की गलियों में फॉगिंग और नालियों में एंटी लारवा का छिड़काव किया।
चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि बुखार समेत अन्य बीमारियों से बचने के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिस क्षेत्र में बुखार रोगियों की संख्या ज्यादा होने की सूचना मिल रही है, तुरंत ही स्वास्थ्य टीम को वहां भेजकर जांच कराई जा रही है। स्वास्थ्य टीम में रविंद्र कुमार, नितिन कुमार, रुचिका, नितिश, आबिद अली व संजय कुमार रहे। बता दें कि पिछले दिनों बास्तम गांव में बुखार से तीन लोगों की मौत हो गई थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग बुखार से हुई मौतों को मानने को तैयार नहीं है।